फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   pithouragarh news

साढ़े चार घंटे बंद रही थल-मुनस्यारी सड़क एंबुलेंस सहित कई वाहन फंसे रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
pithouragarh news
नाचनी के रातिगाड़ में सड़क पर पटा मलबा। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/ मुनस्यारी। भारी बारिश के कारण सोमवार की रात थल-मुनस्यारी सड़क बनिक के पास मलबा आने से साढ़े चार घंटे से अधिक समय के लिए बंद हो गई। सड़क के बंद होने से एंबुलेंस सहित कई अन्य वाहन भी फंसे रहे। जेसीबी ऑपरेटर का घर दूर होने के कारण वह सड़क खोलने के लिए समय से नहीं पहुंच पाया। किसी तरह रात 12 बजे सड़क खुली। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। इधर जिले में चीन सीमा को जोड़ने वाली दो और 14 ग्रामीण सड़कें भी बंद चल रही है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम हुई भारी बारिश के कारण थल-मुनस्यारी सड़क बनिक के पास भारी मलबा आने के कारण बंद रही। सड़क बंद होने से 108 सहित कई अन्य वाहन फंसे रहे। सड़क बंद की सूचना मिलने के बाद एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने लोनिवि को शीघ्र सड़क खोलने के निर्देश दिए। जेसीबी ऑपरेटर का घर गिरगांव होने के कारण उसे रात के समय बनिक आने के लिए वाहन नहीं मिल पाया। इस दौरान ऑपरेटर को लाने के लिए विकासखंड से गाड़ी भेजकर उसे बुलाया गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे के बीच जान जोखिम में डालकर सड़क खुलवाई। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने संविदा में कार्यरत जेसीबी ऑपरेटर को नियमित नियुक्ति देने की मांग की है। लोगों ने भारी बारिश के कारण जिले में बंद 16सड़कें शीघ्र खोलने की मांग की है। इधर पिथौरागढ़ में मंगलवार को दिन भर मौसम सामान्य रहा। दिन में धूप खिली रही। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल भी रहे।
विज्ञापन

थल- मुनस्यारी सड़क रातीगाड़ में मलबे से पटी
नाचनी(पिथौरागढ़)। मंगलवार की शाम को थल- मुनस्यारी सड़क रातीगाड़ में भारी बारिश के बाद मलबे से पट गई। जिस कारण सड़क मार्ग पर डेढ़ घंटे आवाजाही बंद हो गई। मंगलवार को शाम पांच बचे करीब आधे घंटे बारिश होने के बाद थल मुनस्यारी सड़क रातीगाड़ के पास मलबे से पट गई। इस कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। शाम साढ़े छह बजे लोनिवि ने जेसीबी लगाकर मलबा हटाया। जिसके बाद आवाजाही शुरू हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed