{"_id":"0350f08f41f6d51f7bcd75324ffdda66","slug":"pithoragarh-visiting-29-elderly-badrinath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ से 29 बुजुर्ग बद्रीनाथ की यात्रा पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ से 29 बुजुर्ग बद्रीनाथ की यात्रा पर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 30 May 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 29 बुजुर्ग शनिवार को बद्रीनाथ की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। जिले के प्रभारी सचिव पीएस जंगपांगी ने यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले जिले से यात्रियों के दो बैच यात्रा पर जा चुके हैं।
श्री जंगपांगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस बार बुजुर्गों के लिए बहुत अच्छी योजना शुरू की है। अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभी और ज्यादा प्रचार करें ताकि अधिक से अधिक बुजुर्ग यात्रा पर जा सकें।
जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि आज के बैच में 14 महिलाएं और 15 बुजुर्ग शामिल हैं। यह सभी बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे और पांच दिन में यात्रा पूरी कर लौटेंगे। अभी अन्य बुजुर्गों को भी यात्रा पर भेजने की तैयारी की जा रही है। जल्दी ही अगला बैच रवाना किया जाएगा। यात्रियों को यहां से उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से भेजा गया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के गाइड पूरन फर्त्याल यात्रियों के साथ जा रहे हैं। यात्रियों को मुख्य विकास अधिकारी विनोद गिरी, पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी, मनोज जोशी, मोहन सिंह समेत पर्यटक आवासगृह के कर्मचारियों ने शुभकामना देकर रवाना किया। इससे पहले पर्यटक आवासगृह में यात्रियों का मेडिकल टेस्ट हुआ। यात्रा पर जा रहे बुजुर्ग बेहद खुश हैं।