{"_id":"5741e81f4f1c1b1d16690a46","slug":"pithoragarh-to-delhi-was-not-just-upset-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ से दिल्ली को नहीं गई बस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ से दिल्ली को नहीं गई बस, यात्री परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
यात्री परेशान
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो की अव्यवस्थाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को सुबह नौ बजे से दिल्ली जाने वाली बस के इंतजार में सैकड़ों यात्री बैठे रहे, लेकिन दिल्ली के लिए डिपो में कोई बस नहीं थी। यात्रियों में इस अव्यवस्था को लेकर भारी गुस्सा है। डिपो में टायरों की कमी से कई बसें वर्कशाप में खड़ी हैं, जो बसें दिल्ली से लौट रही हैं उनको ही उसी समय वापस दिल्ली भेजा जा रहा है। रविवार को कोई बस ऐसी स्थिति में नहीं थी जिसे तत्काल दिल्ली के लिए भेजा जा सके। इस कारण दिल्ली के लिए शेड्यूल के अनुसार किसी भी बस का संचालन नहीं हो सका।
विज्ञापन
रोडवेज के अधिकारी इस अव्यवस्था को ठीक कर पाने की स्थिति में नहीं हैं। बताया गया कि रविवार को टायरों के अभाव में 15 बसें फिर से खड़ी हो गई हैं। दस बसों में तकनीकी खराबी के कारण नहीं चलाया जा रहा है। यहां से दिल्ली के लिए सुबह नौ बजे से बसों का संचालन होता है, लेकिन रविवार को कोई बस नहीं गई।
विज्ञापन
भाजपा ने इस अव्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को चौपट करने में तुली है और निजी वाहनों को संचालित करने का मौका दे रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया और जिला प्रवक्ता पुष्कर भाटिया ने कहा कि अब इस मुद्दे पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन