फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh three hours off-highway Twagat

पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे तीन घंटे बंद

Sun, 10 Jul 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट/मुनस्यारी Updated Sun, 10 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh three hours off-highway Twagat
बंदरलीमा के पास फंसे यात्री और वाहन - फोटो : अमर उजाला

शनिवार रात जिले के कई हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश से पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे में बंदरलीमा के पास भारी मलबा गिर गया। इस कारण इस रोड पर तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। सैकड़ों यात्री सुबह सात से 10 बजे तक बंदरलीमा में फंसे रह गए।

विज्ञापन


अस्कोट में सुबह चार बजे से मूसलाधार बारिश हुई। रोड बंद होने से धारचूला, डीडीहाट, अस्कोट, जौलजीबी, मुनस्यारी, भागीचौरा आदि स्थानों से पिथौरागढ़ को जा रहे वाहन बंदरलीमा में फंस गए। सीमा सड़क संगठन ने सुबह आठ बजे से मलबा हटाने का काम शुरू किया और दो घंटे में मलबा हटने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस समय तवाघाट से पांगला और तवाघाट से कंज्योति मार्ग बंद हैं, जबकि मुनस्यारी तहसील में मदकोट-बोना, मदकोट-चुलकोट, मदकोट-चौना, तेजम-होकरा, मुनस्यारी-समकोट मार्ग बंद पड़े हैं। इन आंतरिक मार्गों को खोलने का कोई प्रयास अब तक नहीं किया गया है। यह सभी सड़कें 30 जून से बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-0.00 एमएम
गंगोलीहाट-9.00 एमएम
बेड़ीनाग-23.4 एमएम
डीडीहाट-33.0 एमएम
मुनस्यारी-12.0 एमएम
धारचूला-27.0 एमएम

सभी नदियां उफान पर
पिथौरागढ़। जिले की सभी नदियां उफान पर हैं। रविवार को महाकाली का जलस्तर 888.10 मीटर मापा गया। महाकाली में खतरे का निशान 890 मीटर पर लगा है। गोरी का जलस्तर 604.4 मीटर रहा। गोरी में खतरे का निशान 607.8 मीटर पर लगा है। सरयू का जलस्तर रविवार को 446.9 मीटर रहा। सरयू में खतरे का निशान 453 मीटर पर है।


अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट
पिथौरागढ़। जिले में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी रहेगा। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने बताया कि सभी एसडीएम को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही है। नियंत्रण कक्षों से हर तीन घंटे में अपडेट लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed