फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी के बाद खिल उठी वादियां: धूप में चांदी की तरह चमक उठे पहाड़, तस्वीरें मोह लेंगी आपका मन

Mon, 04 Dec 2023 05:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 04 Dec 2023 05:19 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। यहां पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद मौसम खिल गया है। बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
pithoragarh snowfall: weather has turned sunny after snowfall and rain in low-lying areas in pithoragarh
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद मौसम खिल गया है। निचले क्षेत्रों से पहाड़ चांदी की तरह चमकते हुए नजर आ रहे हैं। बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। लंबे समय बाद बारिश और बर्फबारी होने से लोगों को सूखी ठंड से राहत मिली है।

धारचूला स्थित व्यास घाटी में एक सप्ताह में दूसरी बार हिमपात हुआ है। चीन सीमा लगे व्यास घाटी के सात गांव बूंदी, गर्ब्यांग,नपलचु, गुंजी, नाबी, रोगकांग और कुटी में रविवार रात 11 बजे से बजे से सोमवार दोपहर तक लगातार बर्फबारी हुई। दोपहर बाद मौसम खुलने के बाद बर्फबारी रुक गई है।

गुंजी निवासी भूपेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया की एक हफ्ते में ये दूसरी बार बर्फबारी है। गांवों में चार से पांच इंच बर्फ और ओम पर्वत और आदि कैलाश में लगभग एक फुट से ज्यादा बर्फबारी हुई है।

पिथौरागढ़, कनालीछीना अस्कोट सहित कई अन्य हिस्सों में हुई बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचाचूली, हंसलिंग, नागनी धूरा, छिपलाकेदार, खलियाटॉप, बलांति में भी बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। नामिक के थाला बुग्याल में भी मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

pithoragarh snowfall: weather has turned sunny after snowfall and rain in low-lying areas in pithoragarh
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी के ओम पर्वत और आदि कैलास में वाहनों की आवाजाही घटी
आदि कैलाश और ओम पर्वत में बर्फबारी के बाद सड़कों में वाहनों की आवाजाही घट गई है। सुरक्षा एजेंसियों के फोर बाई फोर वाहन ही आवाजाही कर रहे हैं। स्थानीय निवासी सुमित गुंज्याल ने बताया की नाभीढांग और ओम पर्वत में भी एक फुट से अधिक हिमपात हुआ है। वहीं सीमा सुरक्षा बल के जवान बर्फबारी में भी मुस्तैदी से सीमा की सुरक्षा में लगे हुए हैं।

किसानों और काश्तकारों को मिली राहत
सीमांत जिले पिथौरागढ़ में लंबे समय से बारिश नहीं होने से किसान और काश्तकार परेशान थे। क्योंकि यहां सिंचाई के लिए अधिकतर किसान और काश्तकार बारिश पर ही निर्भर हैं। जिले भर में 42 हजार हेक्टेयर भूमि में खेती की जाती है। जिसमें सिर्फ 37 हजार हेक्टेयर में ही सिंचाई की सुविधा है। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण रबी की फसल खराब हो रही थी। बारिश के बाद फसल के सहीं होने की उम्मीद है। 
 
pithoragarh snowfall: weather has turned sunny after snowfall and rain in low-lying areas in pithoragarh
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ जिले में हुई बारिश का विवरण मिलीमीटर में
पिथौरागढ़- 7.00
देवलथल- 4.00
मुनस्यारी- 3.6
धारचूला-2.00
गंगोलीहाट-2.00
कनालीछीना- 1.50
तेजम- 1.00
थल- 1.00
डीडीहाट-0.8
बेड़ीनाग- 0.7
विज्ञापन
विज्ञापन
pithoragarh snowfall: weather has turned sunny after snowfall and rain in low-lying areas in pithoragarh
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
किसानों और काश्तकारों को मिली राहत
सीमांत जिले पिथौरागढ़ में लंबे समय से बारिश नहीं होने से किसान और काश्तकार परेशान थे। क्योंकि यहां सिंचाई के लिए अधिकतर किसान और काश्तकार बारिश पर ही निर्भर हैं। जिले भर में 42 हजार हेक्टेयर भूमि में खेती की जाती है। जिसमें सिर्फ 37 हजार हेक्टेयर में ही सिंचाई की सुविधा है। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण रबी की फसल खराब हो रही थी। बारिश के बाद फसल के सहीं होने की उम्मीद है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed