फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Roadways Depot could not get a new bus

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो को नहीं मिल सकी नई बस

Wed, 06 Dec 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 06 Dec 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Roadways Depot could not get a new bus
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो पिछले साल से बस की कमी से जूझ रहा है। मैदानी क्षेत्रों में भेजी गई 10 पुरानी बस के बदले अभी तक शासन से नई बस नहीं मिली हैं। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में रोडवेज डिपो के पास 58 बस हैं जिनकी स्थिति ठीक नहीं है। पहले पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो के पास 72 बस का बेड़ा था। पहाड़ में मानक पूरे करने के बाद 10 बस मैदानी क्षेत्र में भेज दी गईं। नवंबर में नई बस मिलने की उम्मीद थी लेकिन यह साल जाने बीतने को है और अभी तक बस नहीं मिल पाई हैं। वहीं बागेश्वर डिपो के संचालन के लिए पिथौरागढ़ डिपो से 2019 मॉडल की चार बस वहां भेजी गई हैं।
विज्ञापन

अब रोडवेज डिपो के पास मात्र 58 बस का बेड़ा रह गया है। यह बस भी अच्छी स्थिति में नहीं है। आए दिन बस रास्ते में चलते-चलते खराब हो जाती हैं। कई बसों में शीशे ठीक से बंद नहीं होते हैं। जाड़ों में यात्रियों को काफी असुविधा होती है। इधर एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि सभी जांच के बाद ही बस का संचालन किया जाता है। नई बस कब तक मिलेंगी इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed