{"_id":"658b10ef068dfe326c0a77f9","slug":"pithoragarh-roadways-bus-service-stopped-on-six-routes-from-the-district-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-8461-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ : जिले से छह रूट पर बंद हो गई रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ : जिले से छह रूट पर बंद हो गई रोडवेज बस सेवा
Tue, 26 Dec 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पर्याप्त रोडवेज बस नहीं होने के कारण छह रूटों पर रोडवेज बस सेवा बंद हो गई है। इसका मुख्य कारण है बेड़े में बस की कमी का होना। वर्ष 2019 में पिथौरागढ़ डिपो के पास 90 बस थीं जो अब घटकर 56 रह गई हैं। लोग टैक्सी में महंगा सफर करने के लिए मजबूर हैं।
रोडवेज का पिथौरागढ़ डिपो बदहाली का रोना रो रहा है। करीब चार साल में छह बड़े रूट पर परिवहन निगम की रोडवेज बस सेवा बंद हो चुकी है। इन रूट पर बस सेवा बंद होने से रोडवेज की आय पर भी प्रभाव पड़ रहा है और लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग मजबूरी में टैक्सी में अधिक किराया देकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। वर्ष 2019 में परिवहन निगम को बस मिली थीं लेकिन उनमें अधिकतर बस में तकनीकी खामियां थीं जिसके बाद उन्हें वापस भेजना पड़ा था।
वर्तमान में पिथौरागढ़ डिपो के पास कम बस हैं। इनमें से भी अधिकतर बस बहुत खराब स्थिति में हैं। यह बस कई बार रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। लंबे समय से लोग सरकार से रोडवेज बस सेवा को ठीक करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं कर रही है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
80 बस की भेजी है मांग
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिपो ने शासन से 80 बस भेजने की मांग की है। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि नई बस मिल गईं तो बस संचालन में कोई भी दिक्कत नहीं होगी। बस के रास्ते में खराब होने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। संवाद
इन रूट पर बंद है रोडवेज बस सेवा
डीडीहाट-देहरादून, डीडीहाट-बरेली, धारचूला-बरेली, बांस-खटीमा, पिथौरागढ़-काशीपुर और पिथौरागढ़-कानपुर।
कोट
बेड़े में बस के कम होने से कुछ रूट पर बस सेवा बंद चल रही है। शासन को नई बस की मांग भेजी गई है। जैसे ही बस मिलेंगी सेवा शुरू कर दी जाएगी। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम पिथौरागढ़।
परिवहन निगम में रिक्त तीन हजार पदों पर तैनाती की मांग
टनकपुर (चंपावत)। राज्य परिवहन निगम में रिक्त पदों पर कर्मियों की तैनाती करने को लेकर उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने परिवहन निगम में रिक्त पदों पर समस्त संविदा कर्मियों को नियमित करने के बाद बचे पदों पर नई तैनाती करने की मांग की है।
मंगलवार को टनकपुर स्थित सीएम कैंप कार्यालय पहुंच उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ सदस्यों ने क्षेत्रीय मंत्री गौरव गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार को सौंपा। इसमें कहा गया है कि परिवहन निगम में करीब तीन हजार पद रिक्त हैं। उन्होंने रिक्त पदों पर समस्त संविदा कर्मियों के अलावा विशेष श्रेणी चालक, परिचालक और तकनीकी कार्यरत कर्मियों को नियमित करने के बाद बाकी बचे पदों पर नई तैनाती करने की मांग की है।
इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके द्वारा निगम को तीन सौ नई बस देने के आश्वासन को शीघ्र अमलीजामा पहनाने की मांग की है। ज्ञापन में कैलाश चंद्र भट्ट, रमेश कुमार, प्रकाश सिंह चौहान, कमल किशोर, रवि कुमार, सुंदर राम, दीपक कुमार, राजू आर्य आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद