फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh resembled each side of yoga boom

पिथौरागढ़ में हर तरफ मची रही योग की धूम

Tue, 21 Jun 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 21 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh resembled each side of yoga boom
पिथौरागढ़ देवसिंह मैदान में योगाभ्यास करती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विश्व योग दिवस पर जिलेभर में योग की धूम मची रही। जिला मुख्यालय के देवसिंह खेल मैदान में पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष विपिन जोशी, महिला शाखा की अध्यक्ष रीता कापड़ी, कच्चाहारी बाबा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, ललित पंत, मनोज जोशी, कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी, सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष अभिषेक बोहरा, छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश धामी, त्रिलोक महर आदि की देखरेख में योगाभ्यास किया गया।

विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय पिथौरागढ़ में 80 यूके बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफीसर लेफ्टीनेंट कर्नल एमडी शर्मा के नेतृत्व में योग किया गया। 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमान अधिकारी श्रीपाल के नेतृत्व में डानबास्को स्कूल में योग किया गया। सीएमओ डा. विनोद कुमार, एडज्यूटेंट प्रभाकर सिंह, योग प्रशिक्षक सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे। आईटीबीपी की तमाम अग्रिम चौकियों में भी योग हुआ।
विज्ञापन


119 इंडिपेंडेंट ब्रिगेड पिथौरागढ़ में ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर राकेश मनोचा के नेतृत्व में जवानों, अधिकारियों ने योग किया। सेना मुख्यालय चर्मा में मेजर संगमा के नेतृत्व में जवानों ने योगाभ्यास किया। 55वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय ऐंचोली के साथ ही वाहिनी की अग्रिम चौकियों में योग कार्यक्रम हुए। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी एचसी सेमवाल, पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा के निर्देशन में योग किया। उत्तराखंड मुक्त विवि अध्ययन केंद्र केयर कोचिंग संस्थान ने कमलेश गुरुरानी के संचालन में पालिका हाल में योग किया गया। केएन उप्रेती जीआईसी पिथौरागढ़ में प्रधानाचार्य पीसी जोशी की अध्यक्षता, मोहन चंद्र जोशी के संचालन में एनसीसी, एनएसएस कैडेटों ने योगाभ्यास किया। मल्लिकार्जुन स्कूल में शारीरिक शिक्षक नरेंद्र बिष्ट की देखरेख में योगाभ्यास किया गया। प्रधानाचार्या ऋचा पंत ने योग का महत्व बताया। जीआईसी गुरना में एनसीसी आफीसर योगेश चंद्र जोशी, प्रवीण रावल के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। राजकीय कन्या हाईस्कूल बजेटी में भी योगाभ्यास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारचूला। एनएचपीसी ने तपोवन, निगालपानी, छिरकिला, धारचूला में महाप्रबंधक आरके जायसवाल के निर्देश पर योग शिविर लगाए गए। कुमाऊं स्काउट्स द्वितीय कमान अधिकारी गिरीश जोशी के नेतृत्व में जवानों ने योग किया। जीआईसी धारचूला में खंड शिक्षाधिकारी मोहन चंद्र पुनेठा, एनसीसी आफीसर बहादुर सिंह कुंवर, कल्याण सिंह कुंवर, दिनेश जोशी, सोबन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में योग शिविर लगा।
कनालीछीना। देवलथल में महिला जागृति मंच की अध्यक्ष प्रेमा बसेड़ा के नेतृत्व में योग किया गया।

अस्कोट। रामलीला मैदान में दीवान सिंह खोलिया, सुंदर सिंह बिष्ट, थाने में थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट के नेतृत्व में योग शिविर लगाया गया।
गंगोलीहाट। जीआईसी भूलीगांव में पूर्व शिक्षक राम सिंह देउपा के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने योगाभ्यास किया। हाईस्कूल भुवनेश्वर में पतंजलि योग पीठ के क्षेत्र प्रभारी भगवती प्रसाद पंत, विद्या प्रसाद भट्ट की देखरेख में योग शिविर लगा। अन्ना संगीत प्रशिक्षण केंद्र में श्यामाचरण उप्रेती के नेतृत्व में योग किया गया। 

थल। रामलीला मैदान में योग प्रशिक्षक केजी पंत, घनानंद भट्ट, हेम चंद्र उपाध्याय, कृष्ण सिंह बसेड़ा के नेतृत्व में योग शिविर लगा। पांखू जीआईसी में एनसीसी आफीसर भूपाल सिंह मेहता, अजय कन्याल की देखरेख में योग किया गया।
गणाईगंगोली। पालीटेक्निक में एनसीसी आफीसर योगेश भट्ट, जीआईसी बनकोट में प्रधान दीपा देवी की मौजूदगी में और जीआईसी गणाईगंगोली में एनसीसी आफीसर बृजेश जोशी के नेतृत्व में योग किया गया।
बेड़ीनाग। जीआईसी में प्रधानाचार्य हरि प्रसाद लोहिया, डीआर टम्टा के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया।
डीडीहाट। रामलीला मैदान में योगाचार्य बीडी जोशी, एसएसबी में डा. अजीत हेमराज, दीवान सिंह भंडारी, देवी दत्त जोशी, सातवीं वाहिनी आईटीबीपी में सेनानी प्रताप सिंह की देखरेख में योग किया गया।  


योग दिवस पर किया रक्तदान
पिथौरागढ़। योग दिवस पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र के समन्वयक पंकज जोशी के नेतृत्व में रक्तदान किया गया। मंजू, दिनेश, रेखा, निशि, रामू, शंकर, सुमन, देवेंद्र, जगत, संतोष, विनीता, कमला, धनंजय ने रक्तदान किया। जिला ब्लड बैंक के प्रभारी डा. नरेंद्र शर्मा, रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष महेश मखौलिया ने रक्तदाताओं को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed