फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Panther in title match

खिताबी मुकाबले में हारा पिथौरागढ़ पैंथर 

Mon, 04 Dec 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़। Updated Mon, 04 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Panther in title match
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में विजेता टीम ट्राफी के साथ। - फोटो : अमर उजाला
मुंबई में कौथिक फाउंडेशन की ओर से आयोजित उत्तराखंड प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में पिथौरागढ़ पैंथर की टीम को जौनसार इलेवन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। फाउंडेशन वर्ष 2012 से मुंबई में प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलता है।
विज्ञापन



खिताबी मुकाबले में पिथौरागढ़ पैंथर की टीम 10 ओवर में 64 रन ही बना सकी। जौनसार इलेवन ने 8 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम को अनमोल प्रोडक्शन की निर्माता मीनाक्षी भट्ट ने 75 हजार की धनराशि प्रदान की। भाकुनी इंश्योरेंश सर्वेयर्स कंपनी के स्वामी एचएस भाकुनी की ओर उप विजेता टीम को 40 हजार की धनराशि प्रदान की गई। मैन ऑफ द सीरीज जौनसार के राहुल वर्मा रहे। बेस्ट फिल्डर पिथौरागढ़ के योगेश कन्याल और बेस्ट बैट्समैन अजय बिष्ट को चुना गया। इस बार एक मुकाबला महिलाओं का भी हुआ। नवी मुंबई और मुंबई के बीच हुआ, जिसमें मुंबई विजेता रहा। 
विज्ञापन



यूपीएल के चेयरमैन सुरेश राणा ने कहा है कि राज्य में क्रिकेट समृद्ध हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पिथौरागढ़ पैंथर के टीम मैनेजर जगजीवन कन्याल, मनोज भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड प्रीमियर लीग का स्तर साल दर साल बेहतर हो रहा है। इस बार प्रतियोगिता में 21 टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में मुंबई के प्रवासी और पहाड़ के युवा खिलाड़ी प्रतिभाग करते हैं। इस बार पिथौरागढ़ के नौ खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed