{"_id":"65a172f248429fc535082ff0","slug":"pithoragarh-municipality-got-16th-cleanliness-ranking-in-the-state-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-9156-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर पालिका को प्रदेश में मिली 16 स्वच्छता रैंकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर पालिका को प्रदेश में मिली 16 स्वच्छता रैंकिंग
Fri, 12 Jan 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 12 Jan 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर पालिका को 16वीं रैकिंग मिली है। नगर पालिका का कहना है कि पालिका नगर को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
पिथौरागढ़ नगर पालिका को वर्ष 2023 में स्वच्छता में 2000 अंक मिले थे। इस बार नगर पालिका को 2500 अंक मिले हैं। इस बार 16 वीं रैंकिंग मिली है। ईओ राजदेव जायसी का कहना है कि नगर को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए घर-घर से कूड़ा उठाया जा रहा है। इसके अलावा नगर में स्थापित कूड़ेदानों को हटाया जा रहा है। वर्तमान में नगर में स्थापित नौ कूड़ेदानों को हटा दिया गया है। जल्द ही सारे कूड़ेदानों को हटा लिया जाएगा। डीडीहाट नगर पालिका के ईओ मोह्मद इस्लाम का कहना है कि स्वच्छता रैंकिंग के दस्तावेज नहीं मिले हैं। गंगोलीहाट नगर निकाय के ईओ कमल कुमार का है कि अभी स्वच्छता रैंकिंग का पता नहीं लग पाया है। धारचूला नगर निकाय को स्वच्छता में 32वीं और राष्ट्रीय स्तर पर 3268 रैंक मिली है। बेड़ीनाग नगर पालिका के ईओ भगवती प्रसाद पांडेय का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर 3396 और राज्य स्तर पर 36वीं रैंक मिली है। भविष्य इस पर और भी सुधार किया जाएगा।