फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh is also eyeing the chairman's chair

अध्यक्ष की कुर्सी पर पिथौरागढ़ की भी नजर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pithoragarh is also eyeing the chairman's chair
पिथौरागढ़। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर इस बार पिथौरागढ़ की भी नजर है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। संगठन जातीय समीकरणों के हिसाब से पद पर ताजपोशी करता है तो कुमाऊं से ही किसी ब्राह्मण को अध्यक्ष बनाया जाएगा। नए चेहरे को यह जिम्मेदारी सौंपने पर प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पिथौरागढ़ की झोली में आ सकती है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार दिसंबर अंत तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट के अलावा कई मंत्री और विधायकों सहित संगठन से जुड़े अन्य चेहरे दौड़ में बताए जा रहे हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी भी प्रदेश अध्यक्ष के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। इससे पहले प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाल चुके जोशी सांगठनिक कामकाज के लिहाज से पार्टी में काफी अनुभव रखते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में आगामी 2022 में विधान सभा चुनाव होने हैं। प्रदेश अध्यक्ष का पद काफी अहम मायने रखेगा। ऐसे में पार्टी अनुभवी चेहरे को ही बागडोर सौंपेगी। यदि पार्टी नए चेहरे को दायित्व सौंपती है तो जातीय समीकरण और अनुभव के आधार पर कुमाऊं से ब्राह्मण को ही अध्यक्ष बनाएगी। ऐसे में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी का दावा सबसे मजबूत साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed