फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh in many parts of the rain, the weather pleasant

पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में बारिश, मौसम सुहावना

Sat, 13 Jun 2015 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 13 Jun 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
 जिले के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को भी बारिश का क्रम जारी रहा। जिला मुख्यालय में सुबह सात बजे हल्की बौछारें गिरीं। पूरे दिन आसमान पर हल्के और मध्यम स्तर के बादल छाए रहे। अस्कोट में दोपहर के समय मूसलाधार बारिश हुई। उधर, थल के निकट पांखू घाटी में ओले गिरने से तापमान में गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने अभी एक दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहने का संकेत दिया है। झूलाघाट में कल रात जमकर बारिश हुई। बारिश से महाकाली का जलस्तर बढ़ गया है। इस बीच बारिश से जंगलों की आग नियंत्रित हो गई है। गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने खासी राहत पहुंचाई है।
विज्ञापन

चंपावत में शनिवार को सुबह तेज धूप के बाद आसमान में बादल छाए रहे। तपिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया। लेकिन बारिश नहीं हुई। टनकपुर में शनिवार सुबह बदले मौसम के मिजाज ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं आफत भी दी। बनबसा में तेज बारिश हुई, जबिक टनकपुर में अंधड़ के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। विचई के समीप सड़क में पेड़ की भारी-भरकम टहनी गिरने से टनकपुर-बनबसा राजमार्ग आधा घंटे बाधित रहा। पेड़ों के गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति भी करीब तीन घंटे ठप रही। उप खंड अधिकारी बीएम भट्ट ने बताया कि अंधड़ से फागपुर गांव के समीप पेड़ की टहनी गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारु कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed