{"_id":"697a4b0baf518579cb088651","slug":"pithoragarh-first-in-under-14-football-competition-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-137571-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ प्रथम
Wed, 28 Jan 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के एलएसएम परिसर खेल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान बालिकाएं। स्रोत : आयोजक
पिथौरागढ़। खेल महाकुंभ के तहत सांसद चैंपियंस ट्रॉफी के आठवें दिन अंडर-14 और 19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की फुटबाल, कबड्डी, मुर्गा झपट और पिड्डू प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
अंडर-14 बालकों की फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में पिथौरागढ़ विधानसभा ने चंपावत को 3-1 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोहाघाट विधानसभा तृतीय स्थान पर रही। इसी वर्ग के बालिकाओं की कबड्डी में विधानसभा डीडीहाट, सल्ट और रानीखेत ने क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की पिड्डू प्रतियोगिता में विधानसभा सल्ट प्रथम, जागेश्वर द्वितीय एवं गंगोलीहाट तृतीय स्थान पर रही।
अंडर-19 बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में लोहाघाट विधानसभा ने गंगोलीहाट को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चंपावत विधानसभा तृतीय स्थान पर रही। इसी वर्ग की पिड्डू प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ विधानसभा सल्ट को पराजित कर प्रथम स्थान पर रही। लोहाघाट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिकाओं की मुर्गा झपट में 28 किलोग्राम भार वर्ग में पिथौरागढ़ की उमा पहले और जागेश्वर की निशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 31 किलोग्राम में लोहाघाट की कोमल प्रथम एवं पिथौरागढ़ की शिवांगी द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
34 किलोग्राम में जागेश्वर की रिंकी, गंगोलीहाट की वर्षा, पिथौरागढ़ की अक्षिता ने क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। 37 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में पिथौरागढ़ की मिस्टी प्रथम, गंगोलीहाट की दिया द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर 19 बालिकाओं की मुर्गा झपट प्रतियोगिता के 44 किलोग्राम भार वर्ग में चंपावत की मंजू ने पहला, डीडीहाट की तपस्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। संचालन करन सिंह ने किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश कुमार नेगी ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिताएं संपन्न कराने में इन्होंने किया सहयोग
खेल प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में विक्रम दिगारी, मोहित बिष्ट, कमला कन्याल, लक्ष्मी नेगी, दिनेश पाटनी, अजय कोहली, गौरव पंत, किरन खड़ायत, राजेंद्र खोलिया, नितिन उप्रेती, अर्जुन कुमार, कमल कुमार आदि ने सहयोग किया।