फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh falls with rain

पिथौरागढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले

Fri, 27 Apr 2018 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 27 Apr 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh falls with rain
गंगोलीहाट के जजुट में ओलों से नष्ट सब्जी - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ में शुक्रवार को मौसम अचानक खराब हो गया। जिला मुख्यालय के साथ ही कई हिस्सों में बारिश के साथ ही जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। ओले गिरने से फसल और सब्जियों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय में दोपहर करीब 3 बजे से आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। करीब 15 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इसके बाद शाम छह बजे तक धीमी बारिश होती रही। मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से एक बजे तक तेज बारिश हुई। डीडीहाट में सवा एक बजे से एक घंटे तक तेज बारिश हुई। नाचनी में डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। झूलाघाट में 3 बजे से करीब एक घंटे तक बारिश हुई। गंगोलीहाट में ओलावृष्टि से व्यापक नुकसान पहुंचा है। जजुट के प्रधान गिरीश जोशी ने बताया कि ओलावृष्टि से फल, सब्जियों के साथ ही गेहूं, सरसों की फसल को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। लगातार पड़ रही मौसम की मार से किसान परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन


दिन में ही छा गया अंधेरा
पिथौरागढ़। दोपहर करीब ढाई बजे से जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के कई हिस्सों में मौसम खराब हुआ। तेज आवाज के साथ बादल गरजते रहे और अचानक अंधेरा छा गया। घरों और वाहनों में लाइट जलानी पड़ी। करीब एक घंटे तक जिले के कई हिस्सों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल की आग स्टाफ क्वाटरों तक पहुंची
अस्कोट। लेजम, कांडा के जंगल में बृहस्पतिवार रात से लगी आग शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे राजकीय इंटर कॉलेज नारायणनगर खाली पड़े स्टाफ क्वाटरों तक पहुंच गई। आग से स्टाफ क्वाटर के दो कमरों की खिड़की, दरवाजे और छत जल गई। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे प्रधानाचार्य तेज राम टम्टा विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने भवन में आग लगी देखी। विद्यालय का स्टाफ और विद्यार्थी आग बुझाने में जुट गए। प्रधानाचार्य ने वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


जंगलों की आग बुझी 
पिथौरागढ़। बारिश जंगलों के लिए राहत लेकर आई। शुक्रवार को बारिश होने से जंगलों की आग बुझ गई। जिले के कई जंगल बुधवार से आग की चपेट में थे। जंगलों की आग बुझने से लोगों के साथ ही वन विभाग ने भी राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed