{"_id":"57bc76494f1c1b8e63d5088b","slug":"pithoragarh-eight-hours-off-highway-from-falling-debris-twagat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा गिरने से पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे आठ घंटे रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा गिरने से पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे आठ घंटे रहा बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट/डीडीहाट
Updated Tue, 23 Aug 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
पिनौड़ीगाड़ के पास पटा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट और अस्कोट क्षेत्र में सोमवार रात मूसलाधार बारिश हुई। डीडीहाट में 51 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर कई जगह मलबा पट गया। इस कारण इस रोड पर रात 12 बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक यातायात बंद रहा। रोड बंद होने की सूचना मिलते ही अस्कोट के थाना प्रभारी दीपक बिष्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को निकलने में मदद की।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ से तवाघाट जाने वाली सड़क पर इस बार बारिश के मौसम में कम से कम 20 बार रोड बंद हो चुकी है। गुड़ौली, खिरचना, पिनौड़ीगाड़, बलुवाकोट, लखनपुर में मलबा गिरने का खतरा बना रहता है, यदि तेज बारिश हो जाए तो सारा मलबा सड़क पर पट रहा है। सीमा सड़क संगठन ने खतरनाक स्थानों पर मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगा रखी हैं, ताकि ज्यादा समय तक यातायात बाधित न हो। फिर भी रोड अक्सर बंद हो रही है और यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उधर, डीडीहाट में सोमवार रात हुई भारी बारिश से लोग दहशत में आ गए। रातभर मूसलाधार बारिश होती रही। बारिश से कई स्थानों पर भूकटाव का खतरा पैदा हो गया है। धारचूला में भी सोमवार रात जमकर बारिश हुई। वहां 13 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। अन्य स्थानों पर हालांकि मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बन सकती है। नदियों का जलस्तर अभी कम नहीं हुआ है। महाकाली, गोरी और सरयू का जलस्तर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन