फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh, Dharchula tremors, panic

पिथौरागढ़, धारचूला में भूकंप के झटके, दहशत

Sat, 19 Dec 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Sat, 19 Dec 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

जिला मुख्यालय और धारचूला में शनिवार तड़के 3.47 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने में 5.4 आंकी गई। इसका केंद्र 29.3 उत्तरी अक्षांश और 81.7 पूर्वी देशांतर था। यह पश्चिमी नेपाल के पहाड़ी इलाके में पड़ता है। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप जमीन की सतह से दस किलोमीटर की गहराई पर था। धारचूला में भूकंप का झटका ज्यादा महसूस किया गया। सोए लोग दहशत के मारे उठ गए। जिला मुख्यालय में भी मकानों की दूसरी और तीसरी मंजिलों में रहने वालों को ज्यादा झटका महसूस हुआ।
नेपाल सीमा से सटे इलाकों में भूकंप का झटका ज्यादा रहा। उधर, पश्चिमी नेपाल के पहाड़ी इलाकों में भूकंप से दहशत का माहौल है। पिछले साल नेपाल में आए भूकंप से भारी तबाही मची थी। जिला मुख्यालय में आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार नेपाल सीमा से सटे इलाकों में ही भूकंप का ज्यादा असर रहा। अन्य इलाकों में भूकंप का असर कम रहा।

विज्ञापन

आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने बताया कि कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है। प्रभारी जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी के अनुसार कहीं से भी नुकसान की खबर नहीं है। सभी एसडीएम को अलर्ट रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed