फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh depot needs 21 roadways buses, but will get only two.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ डिपो को रोडवेज को 21 बसों की दरकार, मिलेंगीं सिर्फ दो

Fri, 02 Jan 2026 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 Jan 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh depot needs 21 roadways buses, but will get only two.
 पिथौरागढ़ रोडवेज वर्कशॉप में टायरों,  पार्ट्स के अभाव में खड़ी बसें। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में नई बस मिलने से रोडवेज सेवा के पटरी पर आने की उम्मीदों को झटका लगा है। परिवहन निगम को मिलीं 100 बसों में से पिथौरागढ़ डिपो के हिस्से में सिर्फ दो ही आई हैं। ऐसे में यात्रियों को अब भी खटारा बसों में ही सफर करना होगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में शामिल 64 में से 21 बसें अपनी उम्र पार कर चुकी हैं। ये बसें सात लाख किलोमीटर का सफर तय कर चुकी हैं। मानकों के मुताबिक अब ये बसें पहाड़ की सड़कों पर चलने लायक नहीं हैं। यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि इन बसों का संचालन अब पहाड़ की बदहाल सड़कों पर नहीं हो सकता। ऐसा संभव नहीं है और डिपो के लिए पुरानी खटारा बसों को दौड़ाना मजबूरी होगा।
विज्ञापन

डिपो को यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने के लिए 21 नई बसों की जरूरत है। पर्याप्त नई बसें न मिलने से डिपो को पुरानी खटारा बसों का ही संचालन करना होगा। इसकी मार यात्रियों को सहनी होगी। डिपो बमुश्किल बूढ़ी बसों को जुगाड़ के भरोसे ठीक कर इनका संचालन कर यात्रियों को राहत पहुंचा रहा है। वहीं उम्र पार कर चुकीं बसों को पहाड़ की सड़कों पर दौड़ाकर यात्रियों की सुरक्षा को भी अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आठ बसें वर्कशॉप में खड़ीं, न टायर मिल रहे न स्पेयर पार्ट्स

पुरानी और खटारा बसें आए दिन डिपो के साथ ही यात्रियों का साथ छोड़ रही हैं। कुछ दिन पहले तक डिपो की लगभग 20 बसें टायरों और स्पेयर पार्ट्स के अभाव में वर्कशॉप में खड़ी थीं। इनके लिए रबड़ चढ़े 80 टायरों की डिमांड के सापेक्ष सिर्फ 30 टायर ही उपलब्ध हो पाए। अब भी आठ बसें वर्कशॉप में टायर और स्पेयर पार्टस न मिलने से खड़ी हैं। डिपो को उम्मीद थी कि नई बसें मिलने से रोडवेज सेवा पटरी पर आएगी लेकिन यह उम्मीद दम तोड़ गई है।


कोट
डिपो को 21 नई बसों की जरूरत है। 100 के सापेक्ष 49 नई बसें उत्तराखंड पहुंची हैं। अन्य बसें आने पर पिथौरागढ़ डिपो को भी इनके मिलने की उम्मीद है। फिलहाल दो नई बस जल्द डिपो में पहुंचेंगी। - रविशेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed