{"_id":"5850200d4f1c1b666f64a79d","slug":"pithoragarh-deliver-500-new-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ पहुंचा 500 का नया नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ पहुंचा 500 का नया नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 13 Dec 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक में एक खातेदार को 500 का नया नोट देता बैंककर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ नवंबर की रात हुई नोटबंदी के बाद पहली बार यहां स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में मंगलवार को 500 का नया नोट पहुंच गया है। बैंक को हल्द्वानी शाखा से 32.5 करोड़ रुपए की नई करेंसी मिली है। इसमें 2.5 करोड़ के 500 के नए नोट हैं। मंगलवार को पहली बार कई लोगों के हाथों में यह नया नोट देखा गया। हालांकि 2000 का नया नोट यहां के बैंकों में पहले ही पहुंच चुका था। तीन दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को बैंक खुले तो लोगों की काफी भीड़ उमड़ गई।
विज्ञापन
एसबीआई मुख्य शाखा के डिप्टी मैनेजर मुन्ना गिरी गोस्वामी ने बताया कि फिलहाल बैंक में 32 करोड़ 50 लाख रुपए का कैश हल्द्वानी एसबीआई से आया है। इसमें 30 करोड़ रुपए 2000 के नोट हैं और आरबीआई कानपुर को भी कैश की डिमांड गई है। हो सकता है कि इसी सप्ताह रिजर्व बैंक से भी कैश मिल जाए। फिलहाल कैश आने से स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से जुड़ी 11 शाखाओं को भी उनकी लिमिट के हिसाब से कैश भेज दिया गया है। शहर के 18 अन्य बैंकों को भी पैसा मिल गया है। कैश आते ही चेक और काउंटर भुगतान से 24000 देना शुरू कर दिया गया है। कैश अधिकारी दिनेश चंद ने बताया कि फिलहाल कैश आने से बैंक में अगले 10 दिनों तक कोई परेशानी नहीं रहेगी और धीरे-धीरे स्थितियां ठीक होने लगेगी।
विज्ञापन
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सहायक प्रबंधक दीपक सिंह ने बताया कि नगर के सभी एटीएम में पैसे डाल दिए जाएंगे और मुख्य शाखा के अंदर, बाहर के दोनों एटीएम में भी 500 के नए नोट डाल दिए गए हैं। अब इन एटीएम से 2500 रुपए तक निकलने लगेंगे। इधर, कैश की किल्लत दूर होने से मंगलवार को अधिकांश लोगों को बैंकों से भुगतान मिल गया। यह बात अलग है कि अभी भुगतान को रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार सीमित मात्रा में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
लाइन से अभी मुक्ति मिलने वाली नहीं
पिथौरागढ़। बैंकों के आगे की लाइन से अभी मुक्ति मिलने वाली नहीं है। इसकी वजह बैंकों से भुगतान कम मात्रा में होना है। नोटबंदी के बाद जिस तरह की स्थिति सामने आई थी वह अभी सामान्य नहीं हो पाई है। बताया गया कि पिथौरागढ़ जिले को हर महीने 300 करोड़ रुपए की जरूरत रहती है। अब तक इतना कैश यहां आया है। जो भी रकम बैंकों में आ रही है वह अन्य जिलों से व्यवस्था बनाकर मिल रही है।
बड़े सामान की बिक्री पूरी तरह ठप
पिथौरागढ़। नोटबंदी के बाद बड़ी कीमत के सामान की बिक्री पूरी तरह ठप है। वाहन, टेलीविजन, कंप्यूटर, लैपटॉप, फर्नीचर जैसा सामान खरीदने के लिए लोगों के पास रुपए नहीं हैं। बैंकों से मिलने वाली राशि घरेलू खर्च में ही जा रही है। व्यापारियों का मानना है कि 30 दिसंबर के बाद हालात कुछ हद तक बदल सकते हैं और अगले लगन के सीजन में सामान की बिक्री सुधर सकती है।
डीडीहाट में सिर्फ स्टेट बैंक का एटीएम चला
डीडीहाट। डीडीहाट नगर में मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, यूनियन बैंक के एटीएम पर ताले लगे रहे। सिर्फ स्टेट बैंक के एटीएम से रुपए निकल रहे हैं। इस एटीएम से भी मात्र दो हजार का ही नोट निकल रहा है। बैंकों में कैश की कमी के कारण यह नौबत आ रही है। फिलहाल यहां लोगों को कैश के लिए परेशान होना पड़ रहा है।