फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh-Delhi flight service packed for wedding season

Pithoragarh News: वैवाहिक सीजन में पिथौरागढ़-दिल्ली विमान सेवा पैक

Sun, 23 Nov 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 23 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh-Delhi flight service packed for wedding season
पिथौरागढ़। वैवाहिक सीजन में पिथौरागढ़-दिल्ली विमान सेवा पैक हो गई है। छह दिसंबर तक बुकिंग फुल होने से यात्रियों को विमान का टिकट नहीं मिलेगा। इस कारण यात्रियों को रोडवेज बस या टैक्सी के सहारे सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ और दिल्ली के बीच सफर आसान बनाने के लिए 42 सीटर विमान संचालित है। यह विमान सेवा यात्रियों को खासी राहत दे रही है। एक सप्ताह पूर्व तक इस विमान में औसतन 30 से 40 यात्री सफर कर रहे थे। वैवाहिक सीजन शुरू होते ही बुकिंग फुल हो गई है। पांच दिन पूर्व ही छह दिसंबर तक यात्रियों ने सभी सीटों की बुकिंग करा ली है।
विज्ञापन

बुकिंग कराने वाले यात्रियों में राहत है तो कई यात्री टिकट न मिलने से परेशान हैं। विमान सेवा की बुकिंग कराने वाले अंकुर ने बताया कि हर रोज 10 से अधिक यात्री पूछताछ के लिए पहुंच रहे हैं। बुकिंग फुल होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों के लिए रोडवेज बस या टैक्सी से सफर करना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
देहरादून रूट पर संचालित नहीं हुआ विमान
देहरादून रूट पर जल्द विमान सेवा संचालित करने के दावे अब तक हवाई साबित हुए हैं। इस रूट पर 19 सीटर विमान संचालित किया जा रहा था। यह सेवा दो महीने पूर्व बंद कर दी गई। दावा था कि अब नई कंपनी इस रूट पर विमान सेवा संचालित करेगी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। इस रूट पर विमान सेवा शुरू न होने से लोगों में आक्रोश भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed