फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Dehradun-free air service

देहरादून-पिथौरागढ़ मुफ्त विमान सेवा शुरू

Mon, 26 Dec 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 26 Dec 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Dehradun-free air service
पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाईपट्टी में राज्य सरकार के विमान से उतरते लोग - फोटो : अमर उजाला

राज्य कैबिनेट के फैसले के अनुसार देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली मुफ्त विमान सेवा सोमवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 7 यात्री देहरादून से पिथौरागढ़ आए, इतने ही यात्री पिथौरागढ़ से देहरादून गए। 21 दिसंबर से देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच शुरू होने वाली यात्री विमान सेवा भारत सरकार के महानिदेशक नागरिक उड्डयन (डीजीसीए) की अनुमति न मिलने के कारण परवान नहीं चढ़ी थी। मुफ्त विमान सेवा सप्ताह में दो दिन सोमवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। राज्य कैबिनेट ने रविवार को मुफ्त हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर 12.59 बजे राज्य सरकार का स्टेट प्लेन नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरा। विमान से धारचूला के भवान सिंह, मुनस्यारी के आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह, देहरादून के आनंद कुमार, विकास कुमार, सुधीर सिंह और अरविंद सिंह पिथौरागढ़ आए। विमान ने दोपहर 1.40 बजे वापसी की उड़ान भरी। विमान में पिथौरागढ़ से किडनी के इलाज के लिए जा रहे पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, टकाना निवासी दमयंती कोरंगा, उनकी पुत्री रिया, पुत्र कृष, भाटकोट की प्रियंका शर्मा, पुत्र सार्थक और सुबन देहरादून गए।
विज्ञापन


विमान में देहरादून से आए धारचूला के भवान सिंह, देहरादून के आनंद कुमार ने राज्य सरकार की पहल की सराहना की। कहा कि इससे जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा। पिथौरागढ़ से देहरादून गए पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, प्रियंका शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने अच्छा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर विमान की लैंडिंग से टेकऑफ तक हवाई पट्टी पर रहे। हवाई पट्टी पर मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि यात्री विमान सेवा को केंद्र सरकार से अनुमति न मिलने के कारण जिले के लोगों को चोट पहुंची थी। राज्य सरकार की इस पहल से लोगों को राहत मिलेगी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने मुफ्त हवाई सेवा शुरू करने को सीमांत की जनता को तोहफा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल एक महीने सेवा चलेगी
जिलाधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि राज्य कैबिनेट ने देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए सप्ताह में दो दिन निशुल्क हवाई सेवा चलने को मंजूरी दी है। कैबिनेट में एक महीने तक हवाई सेवा चलाने का निर्णय लिया है।

बीमार और महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी 
अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने बताया कि सप्ताह में दो दिन चलने वाली मुफ्त हवाई सेवा के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में यात्रियों का पंजीकरण किया जा रहा है। बीमार और महिलाओं को इसमें प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकतम सात लोगों को विमान से भेजा जाना है।

यात्रियों के सामान की गहन तलाशी हुई
पिथौरागढ़ से देहरादून गए यात्रियों की पुलिस ने हवाई पट्टी पर गहन तलाशी ली। एक महिला यात्री के बैग से बनियान बुनने वाली सलाईयां निकली। नुकीली वस्तु ले जाने की अनुमति न होने का हवाला देते हुए पुलिस ने सलाईयों को विमान में नहीं ले जाने दिया। इसी प्रकार बोतल में जूस भी यात्री नहीं ले जा पाए। यात्रियों को जूस की बोतलें साथ आए परिजनों को लौटनी पड़ी। हवाई पट्टी पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त थे। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने खुद इसकी निगरानी की। कई स्कूलों के बच्चे विमान की लैंडिंग और टेकऑफ देखने हवाई पट्टी पहुंचे हुए थे।


पेड़ों की छंटाई का सुझाव दिया
जिलाधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने स्टेट प्लेन के पायलट अशोक सेट्टी, को-पायलट डीके सचान से उड़ान के संबंध में चर्चा की। पायलटों ने मां नैनावती स्कूल छोर पर कुछ पेड़ों की छंटाई का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी से अनुमति लेकर पेड़ों की छंटाई कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed