{"_id":"657452a17a06e5e60501b8e9","slug":"pithoragarh-d-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत: तड़प-तड़पकर मासूम ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत: तड़प-तड़पकर मासूम ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहरा
Sat, 09 Dec 2023 06:57 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 09 Dec 2023 06:57 PM IST
सार
चंपावत के टनकपुर के उचौलीगोठ ब्रह्मदेव में बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पानी की बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टनकपुर के उचौलीगोठ ब्रह्मदेव में बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
उचौलीगोठ ब्रह्मदेव निवासी सूरज सिंह महर की डेढ़ वर्षीय बेटी काव्या शनिवार की सुबह बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान उसके माता-पिता पड़ोस में विवाह समारोह में गए हुए थे जबकि दादी खाना बना रही थी। कुछ देर बाद सूरज की बहन बाथरूम में नहाने गई तो वहां काव्या पानी से भरी बाल्टी में डूबी हुई मिली। उसकी चीख सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे।
आनन फानन में काव्या को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि बच्ची की मौत काफी पहले ही हो चुकी थी।