फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh: Claims proved false again, Naini Saini airport remains deserted

पिथौरागढ़ : दावे फिर हुए हवाई, नैनीसैनी एयरपोर्ट पर पसरा सन्नाटा

Thu, 26 Feb 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 26 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh: Claims proved false again, Naini Saini airport remains deserted
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू करने के तमाम सरकारी दावे एक बार फिर खोखले साबित हुए हैं। जनप्रतिनिधियों द्वारा दी गई 26 फरवरी की समय सीमा बीतने के बाद भी नैनीसैनी एयरपोर्ट से कोई विमान उड़ान नहीं भर सका। सुबह से विमान का इंतजार कर रहे यात्रियों को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

आठ जनवरी 2026 को जनप्रतिनिधियों ने बड़े जोर-शोर से दावा किया था कि 26 फरवरी से देहरादून रूट पर नियमित उड़ानें शुरू हो जाएंगी। गौरतलब है कि सितंबर 2024 से इस रूट पर 19 सीटर विमान का संचालन शुरू हुआ था। सितंबर 2025 में तकनीकी या अन्य कारणों से सेवा अचानक बंद हो गई। इसके बाद पिछले पांच महीनों से जनता हवाई कनेक्टिविटी के लिए तरस रही है।
विज्ञापन

विमान सेवा शुरू न होने पर जब जिम्मेदार प्रतिनिधियों से सवाल पूछे गए तो उन्होंने एक बार फिर नई तारीखें थमा दीं। अब दावा किया जा रहा है कि दिल्ली से संचालित होने वाला विमान ही सप्ताह में तीन दिन वाया पंतनगर देहरादून के लिए उड़ान भरेगा। वहीं स्पाइस होप कंपनी जल्द ही इस रूट पर अपनी नियमित सेवाएं शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी घमासान : वार-पलटवार
- जल्द ही सीमांत के लोगों को दून रूट पर विमान की सौगात मिलेगी। दिल्ली रूट पर संचालित विमान देहरादून रूट पर सप्ताह में तीन दिन संचालित होगा। वहीं अन्य कंपनी भी इस रूट पर विमान का संचालन करेगी। - गणेश भंडारी, दायित्वधारी, प्रदेश सरकार
- मार्च के पहले सप्ताह से ही देहरादून रूट पर विमान उड़ान भरेगा। भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है इसमें कोई संदेह नहीं है। जल्द ही सीमांत जिले के लोग विमान से देहरादून का सफर करेंगे। - गिरीश जोशी, जिलाध्यक्ष, भाजपा
- सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। सिर्फ अपनी बातों से सरकार जनता को छल रही है। धरातल पर कुछ काम नहीं हो रहा है। सीमांत के लोग भी सरकार की अनदेखी की मार सह रहे हैं जो इसका जवाब जरूर देंगे। - मयूख महर, विधायक, पिथौरागढ़

- भाजपा नेताओं ने हवाई सेवा के नाम पर सिर्फ झूठ परोसा है। यदि ऐसा नहीं होता तो अब तक विमान उड़ान भरता। कांग्रेस ने पिथौरागढ़ में एयरपोर्ट का निर्माण किया। मौजूदा सरकार विमान नहीं उड़ा पा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। - मुकेश पंत, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed