फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh bad education system inspection

Pithoragarh News: जीआईसी पीपलकोट में 54 छात्रों पर 18 शिक्षक तैनात

Mon, 24 Apr 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh bad education system inspection
पिथौरागढ़। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का भी अजब हाल है। कहीं तो शिक्षकों का टोटा है और कहीं छात्र संख्या के सापेक्ष शिक्षक कहीं अधिक हैं। इस स्थिति का पता सोमवार को तब चला जब अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर व्यास ने जिले के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्हें पीपलकोट इंटर कॉलेज में छात्र संख्या से कहीं अधिक शिक्षक तैनात मिले।
विज्ञापन

जीआईसी पीपलकोट में 54 छात्रों पर 18 शिक्षक तैनात होने पर वह हैरान रह गए। उन्हें पता चला कि स्कूल में प्रधानाचार्य, आठ प्रवक्ता, आठ सहायक अध्यापक और दो अतिथि शिक्षक तैनात हैं जबकि अध्यापकों के सापेक्ष छात्र संख्या कम है। इस पर उन्होंने सीईओ को छात्र संख्या एवं शिक्षकों के विवरण की समीक्षा करने और अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में मानकों के अनुसार शिक्षकों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बच्चों से पूछे सवाल, शिक्षण कार्य को परखा
उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछकर शिक्षण कार्य की जानकारी ली। अधिकतर बच्चों के पास किताबें नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रधानाचार्यों को स्कूल की बुक बैंक से बच्चों को किताबें देने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों के परीक्षाफल पर विशेष ध्यान देकर शिक्षण कार्य में सुधार लाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों का किया निरीक्षण
जीजीआईसी पिथौरागढ़, जीजीआईसी ऐंचोली, जीजीआईसी मूनाकोट, एसडीएस जीआईसी पिथौरागढ़, जीआईसी पीपलकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed