{"_id":"56f812c44f1c1b7a53f14d92","slug":"pithoragarh-alert-the-police-became-a-temporary-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में पुलिस सतर्क, अस्थायी जेल भी बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में पुलिस सतर्क, अस्थायी जेल भी बनी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में तेजी से बदल रहे राजनैतिक हालातों को लेकर पुलिस सतर्क है। खासकर किसी प्रकार के हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पूरे जिले में व्यापक इंतजाम कर दिए हैं। जिला मुख्यालय के साथ-साथ धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट और गंगोलीहाट को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। सभी स्थानों पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ पीएसी, एसडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। शांतिभंग करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर पिथौरागढ़, धारचूला और डीडीहाट में अस्थायी जेल बनाई गई है। वहां पर एक-एक वाहन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को शांतिभंग करने, अफवाह फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र के मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहें और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो प्लाटून पीएसी, एक प्लाटून एसडीआरएफ को अतिरिक्त तौर पर तैनात किया गया है। यदि कहीं पर कोई झड़प या बवाल होता है तो पुलिस उस स्थान की वीडियोग्राफी भी करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक के आदेश के बाद पुलिस ने व्यापक प्रबंध शुरू कर दिए हैं। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कोई अफवाह फैलाए तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दें। एसपी ने कहा कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और प्राथमिकता यही रहेगी कि कहीं पर शांतिभंग न हो।
विज्ञापन
स्कूलों को बंद करने का आदेश नहीं मिला
पिथौरागढ़। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि राजनैतिक घटनाक्रम को देखते हुए स्कूल, कॉलेजों को बंद करने जैसा कोई आदेश अभी शासन से नहीं मिला है। जिला स्तर पर भी ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि शराब की दुकानें बंद रखने के बारे में भी कोई आदेश नहीं मिला है, यदि कोई खास परिस्थिति पैदा हुई तो तत्काल आदेश लिया जा सकता है।
मुनस्यारी में भी सख्त चौकसी
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद यहां पुलिस ने राजनैतिक घटनाक्रम को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी खुशाल राम आर्या ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कानून का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में गश्त तेज कर दी गई है।
धारा 144, भाजपा ने नहीं किया पुतला दहन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। धारा 144 प्रभावी होने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पुतला दहन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। भाजपा ब्लॉक महामंत्री मनोहर दरियाल ने बताया कि रविवार को पुतला दहन कार्यक्रम की सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई थी, लेकिन निषेधाज्ञा लागू होने पर इस कार्यक्रम को टालना पड़ा।