फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh: 18 Congressmen stake claim for the post of Municipal President

पिथौरागढ़ : पालिकाध्यक्ष पद के लिए 18 कांग्रेसियों ने की दावेदारी

Wed, 15 May 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 May 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh: 18 Congressmen stake claim for the post of Municipal President
पिथौरागढ़। निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के जिला प्रभारी भगीरथ भट्ट ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। इस दौरान नगर पालिका सीट के लिए 18 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला प्रभारी भगीरथ भट्ट ने दावा किया कि जिले की सभी नगर निकायों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता में उत्साह है और पार्टी चुनाव को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने भाजपा पर निशाना साधा कि पांच साल से पिथौरागढ़ नगर पालिका क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य हुआ है जिस कारण आमजन में भाजपा को लेकर गुस्सा है। इस दौरान कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले 18 दावेदारों ने अपना बायोडाटा जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष को सौंपा। इसमें सीट के किसी भी वर्ग के होने पर मांगे गए आवेदन के अनुसार दावेदारों ने अपना आवेदन किया है। भट्ट ने कहा कि जैसे ही राज्य में आरक्षण की स्थिति साफ होगी, कांग्रेस योग्य प्रत्याशी को टिकट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक मयूख महर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव को लेकर एकजुटता से कार्य करने की अपील की। दावेदारी करने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, उनकी पत्नी मोनिका महर, अनिल माहरा, राम सिंह, महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी, अनिल जोशी, पवन मेहरा, प्रदीप सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की।

निकाय और पंचायत चुनाव में दमखम से उतरेगा उक्रांद : ऐरी
पिथौरागढ़। निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को तिलढुकरी कार्यालय में उक्रांद कार्यकर्ताओं की बैठक की। इसमें कार्यकर्ताओं ने निकाय और पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को मैदान में उतारने का निर्णय लिया।

पार्टी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने पालिकाध्यक्ष और सभासदों के उम्मीदवारों से आवेदन देने को कहा। उन्होंने कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव में उक्रांद पूरे दमखम के साथ प्रत्याशी उतारेगा। बताया कि धारचूला, डीडीहाट, बेड़ीनाग और मुनस्यारी नगर पंचायतों के लिए पार्टी का डेलीगेट्स चंद्रशेखर कापड़ी, जगत मेहता, मदन मोहन पोखरिया और चंद्रशेखर पुनेड़ा को बनाया गया। बताया गया कि सभी सीटों पर आरक्षण को ध्यान में रख कर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक पालिका और नगर पंचायत के लिए एक समन्वयक बनाया जाएगा।
वरिष्ठ नेता एड. निर्मल चौधरी ने कहा कि राज्य बने 24 वर्ष हो गए हैं लेकिन अभी तक सपनों का प्रदेश नहीं बन सका है। अलग राज्य की लड़ाई लड़ने वाले उक्रांद को पंचायत से प्रदेश स्तर तक नेतृत्व मिलने के बाद ही राज्य को सही दिशा मिल पाएगी। वर्ष 2027 के चुनाव तक पार्टी के साथ युवाओं को जोड़ने कार्य किया जाएगा।


बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, गिरीश जोशी, जगत मेहता, चंद्रशेखर कापड़ी, प्रेम सिंह बोहरा, हंसा देवी, राधिका देवी, राम सिंह ऐरी, मदन पोखरिया, हरीश पंत, हरिओम सिंह मनोला, महेश पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed