फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithauragarh To Deharadun Bus Service

आज पिथौरागढ़ से देहरादून जाएगी रोडवेज की बस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pithauragarh To Deharadun Bus Service
पिथौरागढ़। जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। कोविड काल में लंबे समय से पिथौरागढ़ रोडवेज निगम की लंबी दूरी बसों का संचालन बंद था। सोमवार को पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए रोडवेज की एक बस का संचालन किया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोविड के चलते रोडवेज निगम की लंबी दूरी का बसों का संचालन बंद था। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
दिल्ली, गुरुग्राम, देहरादून, बरेली, बदायूं, लखनऊ जाने के लिए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को सुबह 10 बजे स्टेशन से देहरादून के लिए बस रवाना होगी।
विज्ञापन

अगर बस में यात्रियों की संख्या ठीक ठाक रही तो ये निगम के लिए राहत की बात होगी। रोडवेज निगम सिर्फ टनकपुर और हल्द्वानी तक ही बसों की संचालन कर रहा था।
यात्रियों को हल्द्वानी और अन्य राज्यों में जाने के लिए निजी या टैक्सी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था। वर्तमान में रोडवेज धारचूला, टनकपुर और हल्द्वानी तक ही करीब छह से सात बसों का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम आरके आर्या ने बताया कि देहरादून से एक बस भेजने का आदेश मिला है। टनकपुर, लोहाघाट, हल्द्वानी से भी एक-एक बस देहरादून के लिए जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बस यूपी क्षेत्र में नहीं रुकेंगी। सिर्फ राज्य के चुनिंदा क्षेत्रों में ही रुकेंगी।

उन्होंने कहा कोविड संक्रमण भी अब कम होने लगा है। ऐसे में उम्मीद है कि अधिक से अधिक संख्या में यात्री पहुंचेंगे। अप्रैल से लंबी दूरी की बसों का संचालन पूरी तरह बंद था। इससे रोडवेज को भी प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed