फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithauragarh Hospital

अस्पताल में भर्ती मरीज सफाई, भोजन, स्टाफ के व्यवहार के संबंध में टैब से दे सकेंगे सुझाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pithauragarh Hospital
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में एप की जानकारी के लिए चस्पा किया कागज। संवाद न्यूज - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से सुझाव लेना शुरू कर दिया है। अस्पताल प्रबंधन को उम्मीद है कि व्यवस्थाओं से नाखुश मरीज या उनके तीमारदार बेहतर सुझाव देकर उन्हें सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य कर्मी टैब के माध्यम से मरीजों के सुझाव ले रहे हैं। अस्पताल में सुझाव पेटिका भी लगाई गई है। इस पेटिका में भी मरीज, तीमारदार या अन्य लोग अपने सुझाव दे सकेंगे।
विज्ञापन

बीडी पांडेय जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर अमल किया है। इसके तहत भर्ती मरीजों से सुझाव लेने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी को टैब उपलब्ध कराए गया है। स्वास्थ्य कर्मी सुबह और शाम मरीजों से सफाई, भोजन, स्टाफ के व्यवहार आदि विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव ले रहे हैं। मरीजों से पूछताछ के आधार पर रेटिंग भी दी जा रही है। इसका फीडबैक एप पर दर्ज किया जा रहा है। प्रत्येक भर्ती मरीज सुझाव पेटिका में अपना सुझाव या समस्या लिखकर डाल सकता है। वार्ड कक्षों में प्रत्येक दिन मिलने वाले सुबह के नाश्ते, दिन के भोजन और रात के भोजन की सूची समय के साथ लगाई गई।
विज्ञापन

एप से दे सकते हैं सुझाव
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में सफाई, भोजन, स्टॉफ के व्यवहार आदि बिंदु पर सुझाव district hospital pithoragarh एप मोबाइल पर डाउनलोड की जा सकती है। मरीजों को इस एप की जानकारी देने के लिए दीवारों में एप के क्यूआर कोड और इससे संबंधित जानकारी चस्पा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद काम का है जिला अस्पताल का एप
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल का मोबाइल एप बेहद काम का है। इसमें विशेषज्ञों की सूची भी है। उनके विभाग का नाम, उनकी विशेषज्ञता और उनके अस्पताल में दिनवार उपस्थिति का समय भी दिया गया है। राइट टू सर्विस, शिकायत, आरटीआई, दवा, हेल्पलाइन, सैनिटाइजेशन, सिटीजन चार्टर, पैथोलॉजी, टेंडर, 108 के नंबर भी दिए गए हैं।

डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जिला अस्पताल के प्रत्येक भर्ती वार्ड में सुझाव पेटिका लगाई गई है। टैब के माध्यम से भर्ती मरीजों से सफाई, भोजन, स्टाफ के व्यवहार के संबंध में सुझाव फीडबैक एप के माध्यम से सुझाव, शिकायत दर्जा करा रहे हैं।
- केसी भट्ट, पीएमएस, पिथौरागढ़, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed