फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithauragarh gets bike without handles

बिना हैंडल पकड़े पिथौरागढ़ पहुंचा दी बाइक

Sat, 18 Nov 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Nov 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Pithauragarh gets bike without handles
पिथौरागढ़ नगर में बिना हैंडल पकड़े बाइक चलाते नवीन सिंह कार्की - फोटो : अमर उजाला

हैंडल छोड़कर बाइक चलाकर कई रिकार्ड बनाने वाले नवीन सिंह कार्की शनिवार को चंपावत से पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां के कई खिलाड़ियों और साहसिक गतिविधियों में रुचि रखने वालों के आग्रह पर वह यहां पहुंचे थे। चंपावत से पिथौरागढ़ तक के 75 किलोमीटर के सफर में उन्होंने कहीं पर भी बाइक के हैंडल पर हाथ नहीं लगाया। उन्होंने विकास भवन, चंडाक जाने वाली सड़क पर कई हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। 37 वर्षीय नवीन सिंह का दावा है कि वह चलती बाइक पर ही कपड़े बदल लेते हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2007 से हैंडल पकड़े बिना बाइक चला रहे नवीन अब तक 2012 में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में, उसी साल इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड और एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं। 2016 में असिस्ट वर्ल्ड रिकार्ड, उसी वर्ष ऑनलाइन वर्ल्ड रिकार्ड, वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में उनका नाम दर्ज हो चुका है। 2015 में उन्होंने माउंटेन ड्यू प्रतियोगिता में भाग लिया। वर्ल्ड रिकार्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी के लिए चयनित नवीन का कहना है कि वह 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से बाइक चला सकते हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि इस तरह बाइक चलाना जोखिमपूर्ण है, लेकिन यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो कामयाबी मिल जाती है। अब तक इतने रिकार्ड बनाने के बाद भी शासन के स्तर से किसी प्रकार को प्रोत्साहन न मिलने से नवीन काफी मायूस हैं। उनका कहना है कि इन उपलब्धियों से राज्य और देश का नाम रोशन होता है। यहां पहुंचने पर कई नौजवानों ने नवीन का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed