{"_id":"5f8c7c758ebc3e9bfc4f7143","slug":"pithauraagadh-mein-tarphiket-par-hua-traayal-16-khilaadee-chune-gae-pithoragarh-news-hld401044857","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में टर्फ विकेट में हुआ 16 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में टर्फ विकेट में हुआ 16 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
क्रिकेट टीम में चयनित खिलाड़ी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड से संबद्ध पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर पुरुष वर्ग का ओपन ट्रायल द एथलीट होम क्रिकेट एकेडमी नैनीसैनी में हुआ। टर्फ विकेट पर 17 और 18 अक्तूबर को हुए ट्रायल्स में 16 खिलाड़ियों का चयन जोनल ट्रायल के लिए किया गया।
पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि अनुभवी चयनकर्ताओं की देखरेख में सीनियर पुरुष ओपन वर्ग के ट्रायल में जिले के सभी विकासखंडों से 54 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। चयनकर्ता कैलाश चंद, नवीन पुनेठा, हेमा मेहता और चंपावत जिले से आए पर्यवेक्षक नरेंद्र अधिकारी की देखरेख में दो दिवसीय ट्रायल संपन्न हुए। प्रपत्रों की स्क्रीनिंग शोभित पांडे और दिनेश जोशी ने की।
सभी खिलाड़ियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। ट्रायल के आधार पर कमलेश धामी, नीरज सौन, रोहित सिंह दानू, गोविंद सिंह मेहता, प्रशांत सिंह कार्की, अमित भंडारी, योगेश सिंह धामी, जितेंद्र सिंह, विजय कोहली, अक्षय कुमार, मनोज कापड़ी, बलवंत बाफिला, कमलेश सिंह पोखरिया, ईश्वरी प्रसाद, पंकज कुमार, राहुल चंद का चयन किया गया। द्वितीय चरण का ट्रायल काशीपुर में होगा। उन्होंने बताया कि अंडर 23 के ट्रायल 20 अक्तूबर को पिथौरागढ़ के नैनीसैनी स्थित एकेडमी में होंगे।