फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   pith news

पिथौरागढ़ में अब आसानी से मिलेगी मौसम की पूर्वानुमान की जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
pith news
पिथौरागढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र गैना में निर्माणाधीन वेदर स्टेशन। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद के लोगों को मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी अब आसानी और समय से मिल पाएगी। कृषि विज्ञान केंद्र गैना में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। स्टेशन के स्थापित होने के बाद सीमांत जनपद के लोगों को बारिश. आंधी-तूफान अतिवृष्टि आदि की जानकारी समय से उपलब्ध हो पाएगी। इसके लिए समय-समय पर एडवाइजरी भी जारी की जाएगी, जिससे बचाव आदि कार्यों की पहले से ही तैयारियां की जा सकेंगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र गैना में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को समय से मौसम की जानकारी देना है। वेदर स्टेशन में सनसाइन रिकॉर्डर, एनिमोमीटर, रेनवाटर माप यंत्र सहित कई अन्य उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। स्टेशन के स्थापित होने के बाद बारिश, आंधी-तूफान, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि आदि की समय से पहले जानकारी मिल पाएगी। इसके बाद विभाग एडवायजरी जारी कर इसकी जानकारी देगा। इसके अलावा तापमान, आर्द्रता, दृश्यता, हवा, बर्फबारी, सूर्य की तपन क्षमता, अल्ट्रा वॉयलेट रेज की जानकारी भी उपलब्ध हो जाएगी। इसका सबसे अधिक लाभ खेती को मिलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन का 50 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। इसके लिए अब उपकरण मंगाए जा रहे हैं। उपकरणों के स्थापित होने के बाद वेदर स्टेशन काम करना शुरू कर देगा। संवाद
विज्ञापन

निर्माणाधीन वेदर स्टेशन का किया निरीक्षण
पिथौरागढ़। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. निर्मला भट्ट ने निर्माणाधीन वेदर स्टेशन का निरीक्षण कर टेक्निकल टीम से इसकी जानकारी ली। डॉ. भट्ट ने बताया कि तेजी से वेदर स्टेशन का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही उपकरण स्थापित होने के बाद ये काम करना शुरू कर देगा। इसके संचालन के लिए स्टाफ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से आएगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कृषि विज्ञान केंद्र में वेदर स्टेशन की स्थापना कर रहा है। इससे मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी आसानी से मिल पाएगी।- डॉ. निर्मला भट्ट, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र गैना पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed