फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pit pit on the roads of district headquarters

जिला मुख्यालय की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे

Sun, 19 May 2019 10:40 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 19 May 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
Pit pit on the roads of district headquarters
पिथौरागढ़ की पुलिस लाइन की सड़क पर पड़ा गड्ढा। - फोटो : पिथौरागढ़
 जिला मुख्यालय की सड़कों पर गड्ढों की भरमार हो गई है। हद तो यह है कि लोक निर्माण विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की नजर तक इन गड्ढों पर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन


शहर के कुमौड़ तिराहे से पुलिस लाइन जाने वाली सड़क पर एक बड़ा सा गड्ढा हादसे को दावत दे रहा है। पानी की लाइन में आई खराबी को दूर करने के लिए ये गड्ढा खोदा गया था। गड्ढा खोदने के बाद उसे ढका नहीं गया है। इस मनमानी को देखते हुए किसी व्यक्ति ने गड्ढे में बोर्ड लगाकर उस पर लिख दिया, विभाग की लापरवाही -जरा संभलकर कुछ भी हो सकता है...। इसके बाद भी गड्ढे को पाटने की जहमत नहीं की गई है।
विज्ञापन


रोडवेज स्टेशन के पास सड़क पर एक नहीं कई गड्ढे हैं। उससे कुछ आगे बढ़ने पर केमू स्टेशन के पास की सड़क पर भी गड्ढे ही गड्ढे हैं। घंटाकरण में भी बड़ा सा गड्ढा सड़क पर बना है। विण, जाखनी को जाने वाली सड़क पर गड्ढों की भरमार है। कई दोपहिया वाहन इन गड्ढों की चपेट में आ भी चुके हैं। गड्ढों को पाटने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, सीमांत यूथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री  आदि का कहना है कि गड्ढों को पाटने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पानी की लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोद दिया जा रहा है। इस संबंध में जल संस्थान को पत्र भेजा जा रहा है। गड्ढों को सोमवार को पाटा जाएगा।
सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड पिथौरागढ़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed