फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pharmacists have been treating people

फार्मेसिस्ट कर रहा है लोगों का इलाज

Sun, 21 Feb 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अस्कोट /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,अस्कोट /पिथौरागढ़ Updated Sun, 21 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्कोट में पिछले छह साल से डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। इलाके के 50 हजार आबादी के लिए बना अस्पताल मात्र एक फार्मेसिस्ट के सहारे चलाया जा रहा है। लोगों ने तत्काल डाक्टरों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन


रिटायर्ड कैप्टन गोपाल सिंह पाल, गोविंद पाल, बहादुर सिंह बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान तारा सिंह बिष्ट, हिनकोट की ग्राम प्रधान सहनाज बेगम, देवल के त्रिलोक राम, खोलियागांव के किशन राम, कूटा जमतड़ी के प्रधान उमेद अधिकारी, गोविंद भंडारी, रामी राम का कहना है कि मुख्यमंत्री ने अस्पताल के उच्चीकरण की घोषणा तो कर दी है लेकिन अस्पताल में एक डॉक्टर तक तैनात नहीं किया जा रहा है। पहले हर महीने सचल चिकित्सा दल का वाहन आता था, अब वह भी नहीं आ रहा है। कहा कि राज्य गठन से पहले इस अस्पताल में तीन-तीन डाक्टर तैनात रहते थे।
विज्ञापन


डॉक्टर की तैनाती की मांग को लेकर अगस्त 2015 में विधायक विशन सिंह चुफाल ने एक दिन का धरना दिया था। जिस पर डॉक्टर की तैनाती तो कर दी लेकिन अस्पताल में ये डॉक्टर सिर्फ पांच दिन तक तैनात रहे। डॉक्टर की कमी के कारण लोगों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। इलाज कराने के लिए मरीज 54 किमी दूर जिला अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed