{"_id":"48df4b4febc9b3fcee0eb7040d333996","slug":"pharmaceutical-representatives-perform-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। दवा प्रतिनिधियों (एमआर) की मांग है कि उनको सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज वर्कमैन घोषित किया जाए और बोनस, फंड की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
दवा प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि दवा प्रतिनिधियों के लिए काम के आठ घंटे तय होने चाहिए। सभी एमआर को पहचान पत्र जारी किया जाए, वेतनमान का निर्धारण किया जाए, बोनस और फंड की व्यवस्था करते हुए उसमें समय-समय पर बढ़ोत्तरी की जाए, किसी भी एमआर को बिक्री लक्ष्य पूरा न होने पर प्रताड़ित न किया जाए। पांडे ने बताया कि सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज के नियम को कई प्रदेश लागू कर चुके हैं, लेकिन उत्तराखंड में यह नियम लागू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में क्षेत्र में कार्यरत सभी एमआर ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन के उपाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, सचिव भगवान सिंह, ललित भट्ट, महेश भट्ट, कुबेर रजवार, सुनील जोशी, कवींद्र शाही, सुरेश जोशी, खीम सिंह भंडारी, कमल बम, नवल बोहरा, जेएन सिंह, भूरे लाल, भरत कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन