फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Performance for teachers

शिक्षकों के लिए प्रदर्शन

Sat, 18 Apr 2015 06:10 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Apr 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
Performance for teachers
धारचूला के दूरस्थ गांवों से 150 किलोमीटर का सफर तय कर यहां पहुंचे लोगों ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। धारचूला विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर इन लोगों ने  नारेबाजी की।
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रवक्ता जगत मर्तोलिया और दिनेश राणा के नेतृत्व में यहां पहुंचे लोगों ने बताया कि सीएम के विधानसभा क्षेत्र में इस समय शिक्षकों के 468 पद रिक्त हैं। 26 इंटर कालेजों, 12 हाईस्कूलों और 16 जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाचार्य नहीं हैं। क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री के पक्ष में इसलिए मतदान किया था कि सीमांत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा लेकिन चुनाव संपन्न होने के नौ माह बाद भी स्कूलों की दशा नहीं सुधरी है। उन्होंने कहा कि सीएम के पास धारचूला विधानसभा क्षेत्र के लिए कोई समय नहीं रह गया है। भाजपा के युवा नेता दिनेश राणा ने कहा कि इस उपेक्षा के खिलाफ अब आंदोलन चलाया जाएगा। प्रदर्शन में बलवंत सिंह राणा, धर्म सिंह परिहार, प्रकाश शाही, धीरज जोशी, नीरज मेहता, त्रिभुवन राणा, चंदू कोरंगा, धीरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, शंकर जोशी, ललित, आशीष, सूरज, देवराज सहित खेला, जुम्मा, नपलच्यू, नागलिंग, पांगला, जयकोट गांवों के लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed