फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Performance against BSNL Jhulagat

बीएसएनएल के खिलाफ झूलाघाट में प्रदर्शन

Thu, 11 Jun 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला/ब्यूरो/ झूलाघाट (पिथौरागढ़)। Updated Thu, 11 Jun 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
Performance against BSNL Jhulagat

एक सप्ताह से संचार सेवा की परेशानी झेल रहे झूलाघाट कस्बे के लोगों ने बृहस्पतिवार को बीएसएनएल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि शुक्रवार तक सेवा में सुधार नहीं आया तो बीएसएनएल के दफ्तर में ताले ठोंक दिए जाएंगे।

विज्ञापन


झूलाघाट की संचार सेवा एक हफ्ते के भीतर दो बार भंग हो गई है। संचार सेवा भंग होने से लैंडलाइन, मोबाइल, इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने यह भी कहा है कि यदि सेवा में सुधार नहीं आया तो बीएसएनएल के पिथौरागढ़ स्थित कार्यालय में भी तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन


बताया गया है कि बार बार केबल कटने से यह समस्या आ रही है। बीएसएनएल के अधिकारी इस अव्यवस्था से खुद भी दुखी हैं। उनका कहना है कि दो दिन पहले जब केबल जोड़ी गई थी तो फिर से यह कट गई है। इस कारण सीमांत कस्बे के साथ-साथ आसपास के सभी गांवों में संचार सेवा पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूलाघाट कस्बा नेपाल सीमा से जुड़ा है। नेपाल के जुलाघाट कस्बे में पिछले दिनों भूकंप के बाद से अब तक संचार सेवा सामान्य नहीं हो पाई है। झूलाघाट के लोग यहां दिक्कत होने पर नेपाल के जुलाघाट जाकर संचार सेवा का लाभ उठाते थे इस समय वह भी संभव नहीं हो रहा है।

संचार सेवा भंग होने का असर बैंकिंग सेवाओं पर पड़ रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि सीमांत के इस अहम कस्बे को इस तरह लचर संचार सेवा के भरोसे छोड़ना गंभीर बात है।


प्रदर्शन में डब्बू कलखुड़िया, शेरी चंद, सागर चंद, शंकर भंडारी, गणेश चंद, पवन वर्मा, सुरेश चंद, डिगर देव, मीना पंगरिया, जगदीश भट्ट समेत तमाम लोग थे। इधर, बीएसएनएल के उपमंडलीय अभियंता एसके बाजपेयी ने बताया कि कटी हुई केबल लाइन जोड़ने का काम चल रहा है। जल्दी ही संचार सेवा बहाल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed