{"_id":"65a1753bd4f588b7dd07f59b","slug":"people-troubled-by-drinking-water-crisis-in-sukauli-gankot-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-9154-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सुकौली-गणकोट में पेयजल संकट से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सुकौली-गणकोट में पेयजल संकट से लोग परेशान
Fri, 12 Jan 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 12 Jan 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
सुकौली गणकोट के ग्रामीण नलों में पानी का इंतजार करते हुए। संवाद
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत सुकौली-गणकोट के लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। उनका कहना है कि वह लंबे समय से पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जल संस्थान और डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया।
सुकौली-गणकोट के ग्रामीणों का कहना है कि पौण पंपिंग योजना के तहत बने टैंकों को जल संस्थान ने ध्वस्त कर दिया है। जो नए टैंक बनाए गए हैं वह सूखे हैं। जल-जीवन मिशन योजना के तहत गांव में 23 लोगों को पेयजल कनेक्शन दिए गए हैं। इसके साथ ही 15 लोगों को अन्य योजना से कनेक्शन दिए गए हैं जिनमें पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीण दो किमी दूर से पेयजल की आपूर्ति करने को मजबूर हैं। ग्रामीण मोहन चंद्र पांडेय, जगदीश पांडेय, किशोरी लाल, कैलाश राम,गणेश राम, सुनीता देवी, महेंद्र सिंह वल्दिया, कुजैंग डिस्केट, रिंकी देवी, भरत राम का कहना है कि जल्द पेयजल संकट से निजात नहीं दिलाई गई तो ग्रामीण ढोल-नगाड़ों और देव ध्वजाओं को हाथ में लेकर डीएम कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।