{"_id":"5b536f104f1c1b54208b45e5","slug":"people-throwing-thousands-of-medicines-in-health-care-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ केयर शिविर में हजारों की दवाएं देने से भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ केयर शिविर में हजारों की दवाएं देने से भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग के चौकोड़ी में शिविर के दौरान हुई नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकोड़ी में आयुर्वेदिक हेल्थ केयर के नाम से आयोजित शिविर में हजारों रुपये की दवाएं देने से लोग भड़क गए। सूचना पर पहुंची पुलिस चिकित्सा शिविर लगाने वाले चार लोगों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने आयुर्वेदिक हेल्थ केयर के नाम से चौकोड़ी में शिविर लगाया था। इसमें चौकोड़ी, कोटमुन्या, लोहाथल, हमकार्की, उडियारी, कांडे किरौली के लोग पहुंचे। शिविर में आए ग्रामीणों का 175 रुपये का पर्चा काटा गया और सात-आठ हजार रुपये मूल्य की दवाएं पकड़ा दी। शिविर में कुछ गरीबों के पहुंचने पर उनसे पर्चे के 20 रुपये लेकर एक हजार से पंद्रह सौ रुपये की दवाएं दी गई। शाम को कुछ लोग सामाजिक कार्यकर्ता गोल्डी खड़ायत, हरीश भंडारी, जितेंद्र वर्मा, किशन सिंह के नेतृत्व में पैसे लौटाने की मांग करते हुए चिकित्सा शिविर में गए।
विज्ञापन
शिविर के संचालकों द्वारा दवाएं वापस लेकर रुपये नहीं लौटाने से लोग भड़क गए। हंगामे को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस शिविर में आए उत्तम कुमार, राजेंद्र, इरफान हुसैन, राजेश कुमार को थाने ले गई। थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज ने बताया कि शिविर लगाने के लिए इन लोगों के पास प्रशासन की ओर से कोई अनुमति नहीं ली गई है। इस मामले में शिविर संचालकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन