फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   people shivering from snow and frost

हिमपात और पाले से छूट रही कंपकंपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
people shivering from snow and frost
कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ गांव के खेतों में बर्फ की चादर की तरह दिख रहा है पाला। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में गिर रहे पाले के कारण ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण सूखी ठंड पड़ रही है। पिथौरागढ़ नगर के विभिन्न हिस्सों में अलाव नहीं जलाए जाने से लोगों को दिक्कत हो रही है। लगातार बढ़ रही ठंड के बाद लोग गर्म कपड़े, हीटर का सहारा ले रहे हैं। पूर्व विधायक मयूख महर ने नगर पालिका से नगर के मुख्य हिस्सों में अलाव जलाने की मांग की है।
विज्ञापन

निचले क्षेत्रों में पाला गिरने से लोग परेशान
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के नगरीय हिस्से में लगातार पाला गिरने से लोग परेशान हैं। कनालीछीना, सतगढ़, पलेटा, वड्डा, मड़मानले सहित कई हिस्सों में पाला गिरने से फसलें पीली पढ़ रही हैं। साथ ही सड़कों में वाहन दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। इसके बाद भी सड़क निर्माण एजेंसियां चूने और बजरी का छिड़काव नहीं कर रहे हैं। लोगों ने शीघ्र पाला संभावित क्षेत्रों चूना और बजरी डालने की मांग की है। द
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहा है हिमपात
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली दारमा और व्यास वैली के कई हिस्सों में रुक-रुककर हिमपात हो रहा है। जिससे निचले क्षेत्रों में सर्द हवाएं चल रही हैं। जिस कारण निचले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed