फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People seen shooting amidst snowfall in pithoragarh

बर्फ से लकदक पहाड़ियां: बर्फबारी के बीच शूटिंग करते नजर आए लोग, मुंबई से पहुंचे हैं कलाकार; देखें तस्वीरें

Fri, 23 Feb 2024 11:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 23 Feb 2024 11:15 AM IST
सार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तीन दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच दारमा घाटी में मुंबई से आए कलाकारों को शूटिंग के दौरान भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
People seen shooting amidst snowfall in pithoragarh
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तीन दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से दारमा घाटी में मुंबई से आए कलाकारों को शूटिंग के दौरान भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पंचाचुली, ओम पर्वत और आदि कैलाश की चोटियों में दो फुट से अधिक बर्फ पड़ चुकी है।

विज्ञापन


चीन और नेपाल सीमा से सटे दारमा घाटी और व्यास घाटी के गांवों में पिछले तीन दिनों से लगातार बर्फबारी और बारिश होने से आमजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


गुंजी निवासी भूपेद्र गुंज्याल और नरेंद्र सिंह ने बताया की लगातार बर्फबारी होने से गांव के प्राकृतिक पानी के स्रोत का पानी जम गया है। जिसके कारण गांव में रह रहे लोगों को मजबूरन बर्फ पिघलाकर और कुटी नदी से पानी लाने को मजबूर है। वहीं, बर्फबारी के कारण सड़क निर्माण कार्य भी ठप पड़ा हुआ है। सड़कों में बर्फ होने से वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Riots: मास्टरमाइंड मलिक और उसकी पत्नी साफिया समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लगे गंभीर आरोप

People seen shooting amidst snowfall in pithoragarh
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, दारमा घाटी के ग्राम दांतू के होम स्टे संचालक महेश दताल और मनोज दताल ने बताया की पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। मुंबई से 35 लोगों की टीम दांतू में फिल्म की शूटिंग के लिए आई हुई है लेकिन बर्फबारी के कारण उन्हें शूटिंग करने में परेशानी हो रही है। तीन दिनों से लगातार बर्फबारी होने के कारण गांवों में करीब दो फुट बर्फ पड़ चुकी है। थोड़ा मौसम ठीक होने पर ग्रामीण बर्फबारी में खूब मस्ती कर रहे है।

 

People seen shooting amidst snowfall in pithoragarh
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
महेश दताल ने बताया की नागलिंग से ऊपर की ओर सड़कों पर बर्फ होने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। उन्होंने बीआरओ से मौसम ठीक होने पर सड़क खोलने की मांग की है। जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।

भूपेंद्र गुंज्याल,महेश दताल ने बताया की पंचाचुली, ओम पर्वत और आदि कैलाश की चोटियों में दो फुट से अधिक बर्फ पड़ चुकी है। साथ ही समय-समय पर बर्फबारी के साथ आंधी तूफान भी आ रहा है। जिसके कारण ठंड ही काफी बढ़ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed