फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Hinsa: Case registered against six people including mastermind Malik and his wife Safia in haldwani

Haldwani Riots: मास्टरमाइंड मलिक और उसकी पत्नी साफिया समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लगे गंभीर आरोप

Thu, 22 Feb 2024 05:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 22 Feb 2024 05:00 PM IST
सार

हल्द्वानी हिंसा मामले में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी साफिया मलिक सहित छह लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Haldwani Hinsa: Case registered against six people including mastermind Malik and his wife Safia in haldwani
haldwani violence case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कूटरचना कर सरकारी जमीन हड़पने, मरे हुए व्यक्ति के नाम से शपथ पत्र देने, न्यायालय में मरे हुए व्यक्ति के नाम से रिट डालने के मामले में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी साफिया मलिक सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आईपीसी 417 और 120 बी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायती पत्र सौंपा था। शिकायती पत्र में कहा गया है कि साफिया मलिक पत्नी अब्दुल मलिक, अब्दुल मलिक निवासी अब्दुला बिल्डिंग लाइन नंबर आठ, अख्तरी बेगम पत्नी नन्हें खां, नबी रजा खां निवासी हल्द्वानी, गौस रजा खां निवासी लाईन नंबर 17 आजाद नगर हल्द्वानी और अब्दुल लतीफ निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश ने कूटरचित प्रार्थना पत्र दिए। साथ ही इन्होंने मरे हुए व्यक्ति का शपथ पत्र देकर भी राजकीय जमीन जिसे मलिक का बगीचा कहते हैं उसे हड़पने, खुर्द-बुर्द करने, बेचने का आपराधिक षड्यंत्र किया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: बनभूलपुरा पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह, लोग बोले- हम अमन-चैन से रहना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी विभागों और कोर्ट में मरे हुए व्यक्ति के नाम से झूठे शपथ पत्र दिए। मरे हुए व्यक्ति के नाम से भी कोर्ट में रिट डाली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साफिया मलिक, अब्दुल मलिक, अख्तरी बेगम, नबी रजा खां, गौस रजा खां और अब्दुल लतीफ के खिलाफ धोखाधड़ी, आईपीसी 417 और 120 बी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सहायक नगर आयुक्त की तहरीर के आधार पर अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
-प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed