फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People. Pithoragarh. celebrate. Diwali. two. days.

Pithoragarh News: पहली बार दो दिन दिवाली मनाएंगे पिथौरागढ़ के लोग

Wed, 30 Oct 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 30 Oct 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
People. Pithoragarh. celebrate. Diwali. two. days.
पिथौरागढ़। अब तक होली पर्व तो देश में दो दिन मनाया ही जाता था लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब दीपावली का त्योहार भी दो दिन मनाया जाएगा। इससे आम जनता असमंजस की स्थिति में है। लोगों का कहना है कि प्रमुख पर्वों को सभी देशवासी एक साथ मना सकें इसके लिए देश के प्रमुख विद्वानों को एकमत होना चाहिए।
विज्ञापन

इस वर्ष दीपावली पर्व के लिए कुछ पंडितों ने जहां 31 अक्तूबर को उचित बताया है तो कुछ पंडितों ने 01 नवंबर को उचित तिथि बताई है। पिथौरागढ़ जिले के पंडितों ने भी 01 नवंबर की तिथि को ही दीपावली पर्व के लिए उचित बताया है। पहली बार दीपावली पर्व को लेकर दो तिथियां होने से लोगों के बीच अभी भी असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का यही कहना है कि होली, दीपावली प्रमुख धार्मिक पर्व हैं। इन त्योहारों से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी रहती है। इन त्योहारों को पूरा देश एक साथ मनाना चाहता है। ऐसे में दो-दो तिथियाें के बजाय एक तिथि निर्धारित होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा देश विविध संस्कृतियों और परंपराओं वाला देश है, लेकिन दीपावली जैसे पर्व को लेकर दो तिथियां ठीक नहीं हैं। देश के विद्वानों को एकराय होकर निर्णय लेना चाहिए। - भुवन रावत, व्यवसायी पिथौरागढ़।

जब भी किसी पर्व को लेकर दो अलग-अलग तिथियां बताई जाती हैं तो आम जनमानस दुविधा में पड़ जाता है। यदि कभी ऐसी परिस्थितियां पैदा होती हैं तो देश के सभी विद्वान पंडितों और ज्योतिषाचार्यों को आपस में परामर्श कर एकमत बनाना चाहिए। - बीडी कसनियाल, पिथौरागढ़।


बुधवार को भी लोगों ने जमकर की खरीदारी
पिथौरागढ़। दीपावली पर्व पर बुधवार को भी पिथौरागढ़ सहित जिले के प्रमुख कस्बों के बाजारों में खूब भीड़भाड़ रही। लोगों ने बर्तन, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक उपकरण सहित दीपावली पर्व के लिए देवी देवताओं के पोस्टर, लड़ियां, सजावटी सामान और आतिशबाजी सहित अन्य सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed