{"_id":"5a01e12b4f1c1b76678b9dda","slug":"people-performed-empty-utensils","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन करते बजेटी वार्ड के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजेटी वार्ड में लंबे समय से पानी नहीं आने से परेशान लोगों ने मंगलवार को खाली बर्तन लेकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। बजेटी वार्ड में नर्स सेंटर के आसपास के मोहल्ले में पानी की किल्लत दूर करने के लिए अब तक विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया है। पिथौरागढ़ संघर्ष समिति के बैनर तले एकत्रित लोगों ने बताया कि उनका सारा समय पानी की व्यवस्था करने में बीत रहा है। नलों में पानी न आने के कारण लोगों को महादेव धारे पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ संघर्ष समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा कि विभाग के अधिकारी अब शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं देते। यह समस्या पेयजल मंत्री प्रकाश पंत तक भी पहुंचाई गई, लेकिन उनके निर्देशों का भी असर नहीं हुआ। मोहल्ला निवासी जगदीश चंद्र उप्रेती ने कहा महादेव धारे पर हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
इस कारण अक्सर नोकझोंक की स्थिति आ जाती है। समिति के प्रवक्ता नीरज सिंह मेहता ने बताया कि पेयजल संकट दूर करने के लिए मोहल्ले के लोगों का पूरा साथ दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तीन दिन के भीतर पेयजल सप्लाई को सुचारु किया जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन में आनंद पांडे, प्रदीप बिष्ट, ललित कांडपाल, कमल उप्रेती, नरेंद्र कुमार, हीरा देवी, गोविंदी देवी, निकिता देवी आदि शामिल हुए। अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए जल संस्थान को निर्देश जारी किए हैं।