{"_id":"65009b0ddf8f4cae1b0e4544","slug":"people-of-pithoragarh-will-soon-get-relief-from-drinking-water-shortage-pithoragarh-news-c-230-shld1024-4412-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के लोगों को जल्द मिलेगी पेयजल किल्लत से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के लोगों को जल्द मिलेगी पेयजल किल्लत से निजात
Tue, 12 Sep 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
आंवलाघाट में बना पंपिंग पेयजल योजना का चौथा कुआं। स्रोत: पेयजल निगम
पिथौरागढ़। आंवलाघाट पेयजल पंपिंग योजना में चौथे वेल (कुआं) का ढांचा तैयार हो गया है। बरसात के बाद इसमें बिजली संयोजन जोड़ दो पंप लगाए जाएंगे। अक्तूबर के बाद पिथौरागढ़ और आसपास के 22 गांवों की पेयजल किल्लत दूर हो जाएगी।
पिथौरागढ़ की एक लाख से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने के लिए करीब अस्सी करोड़ रुपये की लागत से आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना बनाई गई। इसमें तीन कुएं पहले से बने हैं। अब पेयजल निर्माण निगम ने चौथे कुएं का ढांचा भी तैयार कर लिया है।
ईई आरएस धर्मशक्तू ने बताया कि अभी इसमें बिजली का कार्य होना है। इसके बाद पंप लगाए जाएंगे। पानी की लाइन जोड़ दी गई है। इस कुएं से एक एमएलडी पानी मिलेगा। चारों कुओं से कुल नौ एमएलडी पानी मिलने लगेगा। यदि चारों कुओं से पूरी क्षमता से पानी की पंपिंग हुई तो योजना का लाभ एक लाख तीन हजार की आबादी को मिलेगा।
विज्ञापन
इन गांवों को मिलेगा लाभ
पिथौरागढ़। आंवलाघाट योजना का लाभ अभी जिला मुख्यालय के आसपास के गांवों को मिल रहा है। अब जल जीवन मिशन के तहत 22 गांवों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। मैथाना, किरिगांव, उर्ग, नेड़ा, धनौड़ा, बास्ते, पंडा, घुनसेरा, मड़खड़ायत का धुरा तोक, छेड़ा, गरुड़ा, पाभै वल्दिया, पपदेव का धुरा तोक, तड़ीगांव के कुछ परिवारों को योजना से जोड़ा जाएगा। संवाद
जजुराली में खराब पड़े हैं छह पंप
पिथौरागढ़। आंवलाघाट पंपिंग योजना का पंप हाउस जजुराली गांव में बनाया गया है। रामगंगा से पानी पंप करने के लिए यहां 10 पंप लगाए गए हैं। इनमें से छह पंप खराब चल रहे हैं। इसके चलते लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल निर्माण निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू ने बताया कि अभी छह एमएलडी पानी पंप हो पा रहा है।
प्रतिदिन है 12.50 एमएलडी पानी की मांग
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में प्रतिदिन 12.50 एमएलडी पानी की जरूरत है। अभी आंवलाघाट, घाट, रई, ठुलीगाड़, भैलाेत योजनाओं को मिलाकर नौ एमएलडी से कम पानी मिल पा रहा है। इसके चलते लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। संवाद