{"_id":"591b37f84f1c1b3a24f23bee","slug":"people-in-the-fleet-village-have-trouble-with-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ा गांव में खनन से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ा गांव में खनन से लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 16 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के बेड़ा गांव में हो रहा अवैध खनन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तहसील के बेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन से लोग परेशान हैं। प्रशासन को कई बार सूचना देने के बाद भी अवैध खनन नहीं रुका है। यह खनन हिमतड़-सल्लाचिंगरी रोड के किनारे हो रहा है। खनन के चलते बारिश के मौसम में भूस्खलन की आशंका है और यातायात बाधित हो सकता है।
विज्ञापन
बेड़ा निवासी पूरन सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि खनन में कुछ स्थानीय लोग भी लिप्त हैं। इसके अलावा उन्होंने ग्राम प्रहरी की भूमिका पर भी संदेह जताया है। कहा है कि सड़क के किनारे से लगातार खनन हो रहा है, लेकिन अब तक ग्राम प्रहरी के स्तर से प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी गई। पूरन सिंह का कहना है कि जिस इलाके में खनन हो रहा है, वहां से स्कूली बच्चे भी आवाजाही करते हैं। यदि यह काम शीघ्र नहीं रोका गया तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
एसडीएम एसके पांडे का कहना है कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा जाएगा। यदि अवैध खनन करते कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, लोग खनन से खासे परेशान हैं। रोड के किनारे यह खनन वर्षों से चल रहा है। प्रशासन की छापेमारी के बाद कुछ दिनों तक खनन बंद होता है, लेकिन बाद में फिर से खनन शुरू हो जाता है।
विज्ञापन