{"_id":"663b60422963a66f0a04af86","slug":"people-gave-a-memorandum-to-dm-reena-joshi-demanding-construction-of-sewer-line-in-gunji-village-pithoragarh-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: फिर गुंजी गांव में हलचल, इस मांग को लेकर लोगों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: फिर गुंजी गांव में हलचल, इस मांग को लेकर लोगों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन; जानें पूरा मामला
Wed, 08 May 2024 04:57 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 08 May 2024 04:57 PM IST
सार
पिथौरागढ़ जिले में वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत गुंजी गांव में सीवर लाइन का निर्माण करने की मांग को लेकर लोगों ने डीएम रीना जोशी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त आईजी केएस गुंज्याल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले में वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत गुंजी गांव में सीवर लाइन का निर्माण करने की मांग को लेकर लोगों ने डीएम रीना जोशी को ज्ञापन दिया। उन्होंने गुंजी गांव के भूमिहीन लोगों को जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। जिससे वह रोजगार कर सके।
विज्ञापन
बुधवार को च्यंगमा गुंजी सहकारी समिति के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने यहां डीएम रीना जोशी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया की। उन्होंने कहा कि सरकार ने वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत गुंजी गांव का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव में अधिकतर शौचालय बने हुए हैं। उन्होंने सीवर लाइन का निर्माण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तवाघाट-लिपुलेख सड़क के निर्माण के दौरान गुंजी गांव के अधिकतर गांवों के ग्रामीणों की जमीन कट गई है। जिस कारण कई लोग भूमिहीन हो गए हैं।
विज्ञापन
ये पढ़ें- TOP NEWS: जागेश्वर धाम में हुआ चमत्कार...तो कहीं उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर बवाल, कुमाऊं की पांच बड़ी खबरें
विज्ञापन
वर्तमान में गुंजी गांव में कई बेनाप भूमि है। उन्होंने भूमिहीन लोगों को जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। जिससे वह भविष्य में होम स्टे और अन्य कार्य कर रोजगार शुरू कर सके। इस मौके पर सेवानिवृत्त आईजी केएस गुंज्याल, डीएम गुंज्याल, किरन गुंज्याल,हीरा गुंज्याल, गोविंद सिंह गुंज्याल,पान सिंह, भगवान सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन