{"_id":"59cd2d744f1c1ba9538b4d36","slug":"people-gathered-in-gangolihat-and-hokara-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोलीहाट और होकरा के मेले में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोलीहाट और होकरा के मेले में जुटे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/नाचनी/अस्कोट
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट में महाष्टमी मेले में उमड़ी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर्व पर देवी मंदिरों के साथ ही अन्य मंदिरों में भी लोगों का तांता लगा रहा। गंगोलीहाट और होकरा में मेला लगा। रात्रि में विशेष पूजा हुई।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के उल्का देवी मंदिर, कौशल्या देवी मंदिर, मढ़धूरा के चंडिका मंदिर, गुरना देवी मंदिर में लोग सुबह से ही पूजा के लिए पहुंचने लगे थे। देर शाम तक लोगों ने भगवती की पूजा की। गंगोलीहाट के महाकाली, चामुंडा, वैष्णवी, अंबिका, छिमाल (छिन्नमस्ता), शीतला, भवानी, भुवनेश्वरी, बेड़ीनाग के कोटगाड़ी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर दर्शन के बाद मुख्य बाजार में मेले में लोग जुटे।
विज्ञापन
महाकाली मंदिर में सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार सिमकोट निवासी मेहता उपजाति के लोगों ने रात्रि में विशेष पूजा की। नाचनी क्षेत्र के होकरा में होकरा माता के मंदिर में हजारों लोगों ने मां के दर्शन किए। मंदिर परिसर में मेला भी लगा। अस्कोट के मल्लिकार्जुन मंदिर में भारी संख्या में लोग पहुंचे। जिलेभर के मंदिरों में महाष्टमी पर्व पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन