फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People facing difficulties due to a faulty hand pump near Ramlila Maidan

Pithoragarh News: रामलीला मैदान के पास हैंड पंप खराब होने से लोगों को हो रही दिक्कतें

Tue, 30 Jun 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 30 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
People facing difficulties due to a faulty hand pump near Ramlila Maidan
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका क्षेत्र में रामलीला मैदान के पास लगा सोलर हैंडपंप पिछले पांच दिनों से खराब पड़ा है। इससे स्थानीय लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि हैंडपंप खराब होने से स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, गांधी चौक और मीना बाजार के लोग प्रभावित हैं। उप जिला अस्पताल के रोगी और उनके तीमारदार भी पानी के लिए परेशान हैं। पूर्व सभासद राजकिशोर साह सहित अन्य लोगों ने कहा कि जल संस्थान की पेयजल लाइन में भी नियमित पानी नहीं आता। इससे उनकी दिक्कतें और बढ़ गई हैं। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि ये सोलर हैंडपंप नगर पालिका के अधीन हैं। उन्होंने पालिका अध्यक्ष से इस संबंध में बात की है। नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि उन्हें समस्या की जानकारी है। जल्द ही मैकेनिक आकर हैंडपंप ठीक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed