{"_id":"67cb31212e3231c88f08d8f2","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-124899-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 68 विधायकों ने पर्वतीय समाज की भावनाओं को आहत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 68 विधायकों ने पर्वतीय समाज की भावनाओं को आहत किया
Fri, 07 Mar 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने कहा कि पर्वतीय व्यक्ति के लिए विधानसभा में अपशब्दों का प्रयोग हुआ। सदन में विधानसभा अध्यक्ष सहित 68 विधायकों ने इसका विरोध नहीं किया। भाजपा के 68 विधायकों ने पर्वतीय समाज की भावनाओं को आहत किया।
केंद्रीय अध्यक्ष ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में पहाडियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया और वहां मौजूद विधानसभा अध्यक्ष सहित 68 विधायक मौन रहे।
सदन में मौजूद विधायकों को इसका विरोध करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में जनता को अपने विधायक के आवास पर जाकर उन्हें उलाहना पत्र देना चाहिए, इसके लिए लोगों को यूकेडी जागरूक कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसदीय कार्यमंत्री ने वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर होटल का निर्माण किया है। जीरो टॉलरेंस और भू माफिया को भगाने की बात करने वाली भाजपा सरकार इस मामले में चुप है। यहां केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल, जबर सिंह पावेल, जिलाध्यक्ष चंद्रखेशर पुनेड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद