फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: आधे नगर में जलापूर्ति ठप, 40 हजार की आबादी को दिक्कत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। पीलिया का प्रकोप बढ़ने के बाद लोग अस्पताल में भर्ती होने लगे तो सिस्टम जागा है। जल संस्थान ने टैंकों की सफाई का अभियान शुरू किया है। मिशन टैंक की सफाई के चलते जलापूर्ति रोकनी पड़ी। ऐसे में आधे नगर में जलापूर्ति ठप रही। इससे 40 हजार से अधिक की आबादी को जल संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जल संस्थान ने मिशन टैंक की सफाई करने के लिए पानी की सप्लाई रोकी। टैंक में पानी नहीं पहुंचा तो सिल्थाम, रई, कृष्णापुरी, धर्मशाला लाइन, जाखनी, विण क्षेत्र में जलापूर्ति पूरी तरह ठप रही। इन क्षेत्रों की बढ़ी आबादी को जल संकट का सामना करना पड़ा। लोग पूरे दिन नल से जल टपकने का इंतजार करते रहे। जब उन्हें टैंक की सफाई की जानकारी मिली तो प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी जरूरत पूरी की। इन दिनों नगर में पीलिया का प्रकोप बढ़ गया है। बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों का दबाव बढ़ने से बरामदे में बिस्तर लगाने पड़े हैं। संवाद न्यूज एजेंसी ने बीते मंगलवार के अंक में इस समस्या को मौसम ने किया बीमार, अस्पताल में बेड फुल, बरामदे में भी जगह हुई कम शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम विनोद गोस्वामी ने जल संस्थान को सभी टैंकों की सफाई के निर्देश दिए थे। संस्थान ने अब टैंकों की सफाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


मिशन टैंक की सफाई के चलते जलापूर्ति प्रभावित रही। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टैंकों की सफाई की जा रही है। शनिवार को जलापूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधा मोहन, जेई, जल संस्थान, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed