Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: संशोधित.... साहब, ठंड बहुत है, टेंट में कैसे कटेंगी सर्द रातें

Mon, 16 Dec 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 16 Dec 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बंगापानी (पिथौरागढ़)। साहब, बर्फबारी शुरू हो गई है...ठंड बहुत बढ़ गई है...टेंट और छप्पर में सर्द रातें कैसे कटेंगी? यह कहना है गोल्फा के आपदा प्रभावितों का। पहले आपदा ने और अब सिस्टम ने यहां के सात आपदा प्रभावितों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन




आपदाकाल में अपना आशियाना खो चुके प्रभावितों को टेंटों और स्कूलों में शिफ्ट कर जिम्मेदारी निभा दी गई। उनके सुरक्षित विस्थापन की अब तक कोई पहल नहीं हुई। ऐसे में ये आपदा प्रभावित परिवार टेंट, स्कूलों और छप्परों में कड़ाके की ठंड के बीच दिन बिताने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


जुलाई में आपदा ने सीमांत विकासखंड मुनस्यारी के गोल्फा गांव में भारी तबाही मचाई थी। भूस्खलन से दीवान सिंह, मंगल सिंह, जग मोहन सिंह, गणेश सिंह, देवेंद्र सिंह, हीरा देवी और त्रिलोक सिंह के मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। घरों की छत टूट गई थी और दीवारों पर दरारें पड़ने से प्रभावितों को अपने आशियाने खोने पड़े थे.
विज्ञापन
विज्ञापन



तब प्रशासन ने दीवान सिंह, मंगल सिंह के परिवारों को टेंट और जगमोहन सिंह के परिवार को स्कूल में शिफ्ट कर दिया। शेष चार आपदा प्रभावित परिवारों ने घासफूस से बने पड़ोसियों के मकान में शरण ली।

दावा था कि जल्द ही प्रभावितों का विस्थापन होगा लेकिन ये दावे अभी तक धरातल पर नहीं उतरे हैं। अब भी ये परिवार टेंट, स्कूल और छप्पर में सर्द रातें काटने के लिए मजबूर हैं। ठंड के साथ ही प्रभावितों की दिक्कतें भी बढ़ने लगीं हैं।



बीते दिनों गोल्फा में बर्फबारी हुई। अब रात के समय यहां का तापमान माइनस एक डिग्री पहुंच रहा है। ऐसे में ये प्रभावित टेंटों और स्कूल में कैसे रात काट रहे होंगे यह आसानी से समझा जा सकता है। बेहाल प्रभावित उन्हें पक्के आशियाने दिलाने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन सिस्टम को उनकी पीड़ा समझ नहीं आ रही है।

पांच महीने बाद भी 130 किमी की दूरी तय नहीं कर सकी भू वैज्ञानिकों की टीम

बंगापानी। प्रभावितों को राहत पहुंचाने के दावे फाइल में दबकर रह गए हैं। गोल्फा के प्रभावितों के विस्थापन के लिए भू वैज्ञानिकों की टीम पांच महीने बाद भी 130 की दूरी तय नहीं कर सकी है। प्रभावितों के लिए विस्थापन के लिए गांव का भूगर्भीय सर्वेक्षण कब होगा और कब प्रभावितों के विस्थापन की पहल शुरू होगी, यह कोई नहीं जानता। संवाद



प्रभातिवों की पीड़ा
आपदा प्रभावितों का दर्द बांटने वाला कोई नहीं है। गोल्फा के प्रभावितों को विस्तापित कर औपचारिकता निभा दी गई है। ठंड में कैसे वे दिन गुजारेंगे इससे किसी को कोई मतलब नहीं है। प्रभावितों को राहत पहुंचाने के दावे हवाई साबितृ हए हैं। - मोहन सिंह कोरंगा, पूर्व प्रधान, गोल्फा।



कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। बर्फबारी के बीच टेंट में कैसे रहेंगे, यह चिंता सता रही है। यदि विस्थापन होता तो हमें भी पक्की छत मिलती और दिक्कत कम होती। - दीवान सिंह, आपदा प्रभावित।




गोल्फा सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भूगर्भीय सर्वेक्षण होना है। जल्द ही टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेगी। भूगर्भीय सर्वेक्षण के बाद ही प्रभावितों के विस्थापन की कार्यवाही शुरू होगी। - भूपेंद्र महर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, पिथौरागढ़।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed